नाबालिग से गैंग रेप में किशोर निरुद्ध:नवादा में दूसरे आरोपी की तलाश जारी, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

नाबालिग से गैंग रेप में किशोर निरुद्ध:नवादा में दूसरे आरोपी की तलाश जारी, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को निरुद्ध कर लिया है। निरुद्ध किया गया आरोपी विधि-विरुद्ध किशोर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी पुलिस के अनुसार, पीड़िता उस समय अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम देने का आरोप है। रविवार की रात मेडिकल जांच कराई गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और पीड़िता एवं परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से संबंधित अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा। नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को निरुद्ध कर लिया है। निरुद्ध किया गया आरोपी विधि-विरुद्ध किशोर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी। अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी पुलिस के अनुसार, पीड़िता उस समय अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपियों द्वारा घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम देने का आरोप है। रविवार की रात मेडिकल जांच कराई गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और पीड़िता एवं परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से संबंधित अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *