डायल-112 की गाड़ी ने 3 राहगीरों को मारी टक्कर:2 को हल्की चोट, एक की हालत गंभीर; नशे की हालत में था ड्राइवर, पुलिस ने हिरासत में लिया

डायल-112 की गाड़ी ने 3 राहगीरों को मारी टक्कर:2 को हल्की चोट, एक की हालत गंभीर; नशे की हालत में था ड्राइवर, पुलिस ने हिरासत में लिया

मुजफ्फरपुर में डायल-112 की गाड़ी ने 3 राहगीरों को टक्कर मार दी। जिसमें एक हालत गंभीर बनी हुई है। 2 को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। वो नशे की हालत में था। घटना रामदयालु के पास की है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर संतोष कुमार नशे में धुत होकर पहले साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बारामतपुर निवासी शत्रुघ्न राय बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी। जिसमें वैशाली जिले के चमेली निवासी मनीष कुमार की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की बाइक सवार मनीष और उसका साथी इस घटना में बाल बाल बच गया। जांच में ड्राइवर के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित मनीष ने बताया कि किसी काम से हाजीपुर से मुजफ्फरपुर आ रहा था। रामदयालु में नशे में धुत डायल 112 के ड्राइवर ने पहले एक साइकिल सवार को रौंद दिया। उसका दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। फिर मेरे बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। शराब पीने की पुष्टि हुई है वहीं, इस संबंध में SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी ड्राइवर की जांच कराई गई है। जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर में डायल-112 की गाड़ी ने 3 राहगीरों को टक्कर मार दी। जिसमें एक हालत गंभीर बनी हुई है। 2 को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। वो नशे की हालत में था। घटना रामदयालु के पास की है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर संतोष कुमार नशे में धुत होकर पहले साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बारामतपुर निवासी शत्रुघ्न राय बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी। जिसमें वैशाली जिले के चमेली निवासी मनीष कुमार की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की बाइक सवार मनीष और उसका साथी इस घटना में बाल बाल बच गया। जांच में ड्राइवर के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित मनीष ने बताया कि किसी काम से हाजीपुर से मुजफ्फरपुर आ रहा था। रामदयालु में नशे में धुत डायल 112 के ड्राइवर ने पहले एक साइकिल सवार को रौंद दिया। उसका दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। फिर मेरे बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। शराब पीने की पुष्टि हुई है वहीं, इस संबंध में SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी ड्राइवर की जांच कराई गई है। जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *