पूर्णिया में 3 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह मेला राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें नौवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि करीब 1000 से 1500 रिक्त पदों पर भर्ती होगी 20 से 25 निजी कंपनियां इस मेले में शामिल होंगी। रोजगार का अवसर महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए खुला है। जिसमें 9वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। बिहार और बाहर भी जॉब का मौका, पूर्णिया की कंपनियां भी शामिल जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में अधिकांश नौकरियां बिहार राज्य के अंतर्गत होंगी। जबकि कुछ रिक्तियां राज्य से बाहर के लिए भी उपलब्ध हैं। इसमें पूर्णिया की स्थानीय कंपनियां भी शामिल हैं, जो योग्यता अनुसार भर्तियां लेंगी । रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ऑन द स्पॉट की सुविधा जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अभ्यर्थी मेले से पूर्व राज्य सरकार के नवनिर्मित बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर अपना निबंधन अवश्य करा लें। जो अभ्यर्थी पूर्व में ऑनलाइन निबंधन नहीं कर पाए हैं, वे मेले के दिन अपना मोबाइल फोन साथ लाएं, उन्हें मौके पर ही उनका निबंधन पोर्टल पर करवा दिया जाएगा। निबंधित अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार और चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में भाग लेने एवं नियोजन की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है। किसी भी नियोजक कंपनी द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि मेला समाप्त होने के बाद किसी अभ्यर्थी से नौकरी के नाम पर पैसे की मांग की जाती है, तो वे तुरंत जिला नियोजनालय में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साल में 4 बार होगा आयोजन विभाग की ओर से अब एक साल में चार बार रोजगार मेले आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष का यह पहला मेला है, जिसके बाद आगामी मेला अक्टूबर, दिसंबर और फरवरी माह में आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और कंपनियों के प्रतिनिधि स्वयं अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन करेंगे। पूर्णिया में 3 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह मेला राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें नौवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि करीब 1000 से 1500 रिक्त पदों पर भर्ती होगी 20 से 25 निजी कंपनियां इस मेले में शामिल होंगी। रोजगार का अवसर महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए खुला है। जिसमें 9वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। बिहार और बाहर भी जॉब का मौका, पूर्णिया की कंपनियां भी शामिल जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में अधिकांश नौकरियां बिहार राज्य के अंतर्गत होंगी। जबकि कुछ रिक्तियां राज्य से बाहर के लिए भी उपलब्ध हैं। इसमें पूर्णिया की स्थानीय कंपनियां भी शामिल हैं, जो योग्यता अनुसार भर्तियां लेंगी । रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ऑन द स्पॉट की सुविधा जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अभ्यर्थी मेले से पूर्व राज्य सरकार के नवनिर्मित बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर अपना निबंधन अवश्य करा लें। जो अभ्यर्थी पूर्व में ऑनलाइन निबंधन नहीं कर पाए हैं, वे मेले के दिन अपना मोबाइल फोन साथ लाएं, उन्हें मौके पर ही उनका निबंधन पोर्टल पर करवा दिया जाएगा। निबंधित अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार और चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में भाग लेने एवं नियोजन की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है। किसी भी नियोजक कंपनी द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि मेला समाप्त होने के बाद किसी अभ्यर्थी से नौकरी के नाम पर पैसे की मांग की जाती है, तो वे तुरंत जिला नियोजनालय में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साल में 4 बार होगा आयोजन विभाग की ओर से अब एक साल में चार बार रोजगार मेले आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस वित्तीय वर्ष का यह पहला मेला है, जिसके बाद आगामी मेला अक्टूबर, दिसंबर और फरवरी माह में आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और कंपनियों के प्रतिनिधि स्वयं अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन करेंगे।

