हनुमानगढ़ जिले में नोहर थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी है। कार में से 294 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त किए गए है। साथ ही 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोही बिरकाली क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने कार ड्राइवर आरोपी दुष्यंत सिंह उर्फ जसवंत (47) को गिरफ्तार किया है। वह वार्ड नंबर 9, बिरकाली, थाना नोहर, जिला हनुमानगढ़ निवासी है। अवैध धारदार कापा सहित आरोपी गिरफ्तार
इधर सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल के नेतृत्व में एएसआई शैतानाराम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश उर्फ खंडी (28) पुत्र तरसेम सिंह, मजबी सिख, निवासी वार्ड 05, जंडावाली को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार कापा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

