‘बिहार के गांव-गांव में छुपे हैं चैंपियंस’:हरनौत पहुंचे PCI महासचिव जयवंत जीएच, कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज मेडलिस्ट झंडू से की मुलाकात

‘बिहार के गांव-गांव में छुपे हैं चैंपियंस’:हरनौत पहुंचे PCI महासचिव जयवंत जीएच, कॉमनवेल्थ ब्रॉन्ज मेडलिस्ट झंडू से की मुलाकात

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के महासचिव जयवंत जीएच सोमवार को पहली बार नालंदा पहुंचे। हरनौत आगमन पर स्थानीय पैरा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका फूल-माला, बुके, शॉल और पौधा भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। ​दौरे के दौरान महासचिव ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार के आवास पहुंचकर उनसे और उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही समय पर पहचान कर उचित मंच और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। ‘ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे’ ​जयवंत जीएच ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के खेल विजन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसके लिए खेल संगठनों, प्रशिक्षकों और समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। नालंदा प्रवास के दौरान वे राजगीर, नालंदा खंडहर और पावापुरी सहित प्रमुख ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। खेल प्रेमियों ने जताई खुशी इस अवसर पर पीसीआई के कार्यकारी सदस्य संदीप कुमार, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सह कोच कुंदन कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, प्रो. धनंजय कुमार, सत्यनाम कबीर, ज्ञानेश कुमार, डॉ. अनुज कुमार सिन्हा, अमित कुमार, पल्लवी, चंदा कुमारी, अंकित और सार्थक सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के महासचिव जयवंत जीएच सोमवार को पहली बार नालंदा पहुंचे। हरनौत आगमन पर स्थानीय पैरा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका फूल-माला, बुके, शॉल और पौधा भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया। ​दौरे के दौरान महासचिव ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार के आवास पहुंचकर उनसे और उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें सही समय पर पहचान कर उचित मंच और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। ‘ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे’ ​जयवंत जीएच ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के खेल विजन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसके लिए खेल संगठनों, प्रशिक्षकों और समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। नालंदा प्रवास के दौरान वे राजगीर, नालंदा खंडहर और पावापुरी सहित प्रमुख ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। खेल प्रेमियों ने जताई खुशी इस अवसर पर पीसीआई के कार्यकारी सदस्य संदीप कुमार, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सह कोच कुंदन कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, प्रो. धनंजय कुमार, सत्यनाम कबीर, ज्ञानेश कुमार, डॉ. अनुज कुमार सिन्हा, अमित कुमार, पल्लवी, चंदा कुमारी, अंकित और सार्थक सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *