इंदौर में इलाज के दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। गणेश नगर, फोर्स एकेडमी के पास रहने वाली दिव्यांशी सोलंकी पिता मनोज सोलंकी की खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची मूल रूप से पूजापुरा, बागली की रहने वालीहै। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची को पिछले करीब 10 दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी। इसी के चलते उसकी मां उसे इलाज के लिए क्लिनिक लेकर पहुंची थी। परिजनों का दावा है कि रविवार को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच बच्ची को उपचार के लिए क्लिनिक लाया गया था। गलत इलाज से बिगड़ी बच्ची की हालत परिजनों का आरोप है कि बच्ची का इलाज डॉ. श्रीचंद मांगेचा नामक ने किया। परिवार ने आरोप लगाया कि रविवार को इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी अस्पताल ले जाने के मौत हो गई। देर रात परिजन के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग क्लिनिक पहुंचे गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, बच्ची की मौत वास्तव में किस कारण हुई और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की मांग है कि बच्ची की मौत की परिस्थितियों की जांच की जाए और यदि इलाज में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची की मौत किस चिकित्सकीय कारण से हुई। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची की मौत बीमारी की गंभीरता के कारण हुई या इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही की भूमिका थी। उधर, डॉ. मांगेचा ने आरोपों को निराधार बताया है कि उसकी हालत पहले से ही गंभीर थी।

