यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में मशाल प्रदर्शन:सरकार से पुनर्विचार की मांग की; गांव-गांव अभियान चलाने का ऐलान

यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में मशाल प्रदर्शन:सरकार से पुनर्विचार की मांग की; गांव-गांव अभियान चलाने का ऐलान

शामली में हसनपुर लुहारी क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव में रविवार शाम करीब 7 बजे यूजीसी के प्रस्तावित नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने मशाल प्रदर्शन किया। राजपूत उत्थान सभा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और प्रस्तावित नियमों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित नियमों से समाज के हित प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से इन नियमों पर गंभीरता से विचार करने और समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुनर्विचार करने की मांग की। गांव-गांव जाकर जागरूक करने का ऐलान राजपूत उत्थान सभा के अविनेश पुंडीर ने कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को प्रस्तावित नियमों के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। थानाभवन में होगी बड़ी सभा सभा के दौरान जल्द ही थानाभवन में बड़ी सभा आयोजित करने की बात कही गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सभा में प्रस्तावित नियमों के विरोध और आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस दौरान ‘वोट मांगने न आएं’ जैसे नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद मशाल प्रदर्शन में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। राजपूत उत्थान सभा के अविनेश पुंडीर, कपिल राणा, नीशू शर्मा, सरवन राणा, पुनीत कुमार, सोहनवीर और अमित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *