निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन भरने वालों की नागौर नगर निगम में भीड़ लगी रही। समर्थकों के साथ फूल मालाओं से लदकर आए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। शनिवार को 135 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। इनमें भाजपा 34, कांग्रेस से 46, RLP से 03 और 111 निर्दलीयों ने नामांकन पत्र भरे है। कई उम्मीदवार ऐसे भी है। जिन्होंने पार्टी के साथ निर्दलीय भी नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। भाजपा से वार्ड न 6 और 24 में 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे अब टिकट नहीं मिलने पर बगावत भी हो सकती है। वहीं कांग्रेस से वार्ड नं 21 से 4 नामांकन, वार्ड नं 27 से 3, वार्ड न 51 से 3, वार्ड न 55 से 3 आवेदन प्राप्त हुए है। कई प्रत्याशियों ने कांग्रेस, भाजपा के साथ निर्दलीय भी नामांकन पत्र जमा करवाए हैं, जिससे पार्टी से टिकट नहीं मिल सके तो चुनावी मैदान में निर्दलीय उतर सके। इसके साथ ही कई वार्ड ऐसे हैं, जहां कांग्रेस से 4-4 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरा है। पढ़िए नामांकन की पूरी लिस्ट…

