सीवान में DM-SP के आदेश की धज्जियां उड़ाते दिखे अधिकारी:महावीरी मेले में पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा ऑर्केस्ट्रा; थानाध्यक्ष बोले- बंद करा दिया

सीवान में DM-SP के आदेश की धज्जियां उड़ाते दिखे अधिकारी:महावीरी मेले में पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा ऑर्केस्ट्रा; थानाध्यक्ष बोले- बंद करा दिया

सीवान में महावीरी झंडा जुलूस और मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी जिले से लेकर अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक अखाड़ा समितियों एवं शांति समितियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हर बैठक में सरकार के संकल्प और नियमों का हवाला देते हुए डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध की बात दोहराई जा रही है। अधिकारियों को आदेश का अक्षरशः पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन के इन दावों के बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसने जमीनी स्तर पर आदेश के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। महाराजगंज की बैठक में दी गई थी सख्त चेतावनी महाराजगंज में मौनिया बाबा मेले को लेकर बीते गुरुवार को हुई बैठक में डीएम और एसपी ने स्पष्ट कहा था कि सरकार के संकल्प के अनुसार किसी भी परिस्थिति में डीजे और ऑर्केस्ट्रा की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। पूर्व में की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए प्रशासन ने अपनी सख्ती का संदेश दिया था।
24 घंटे बाद ही महावीरी मेले में दिखा ऑर्केस्ट्रा बैठक के महज 24 घंटे के भीतर शनिवार शाम भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नदुआ टोला में आयोजित महावीरी मेले का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में सड़क पर ट्रॉली पर ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही तेज आवाज में डीजे बजता भी नजर आ रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध की बात कही जा रही थी, तो प्रतिबंधित गतिविधि खुलेआम कैसे चलती रही? पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलता रहा कार्यक्रम वीडियो में ट्रॉली पर नर्तकियों के डांस के पीछे पुलिस के जवान और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट भी चलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल और गंभीर हो जाते हैं। वीडियो में किसी अधिकारी को डीजे या ऑर्केस्ट्रा रोकते हुए नहीं देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। थानाध्यक्ष बोले- ऑर्केस्ट्रा बंद कराया, कार्रवाई नहीं हुई मामले को लेकर भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी ने ऑर्केस्ट्रा बंद करा दिया था। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब डीएम-एसपी से पूछ रहे लोग सवाल घटना के बाद लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि अगर सरकार का आदेश इतना सख्त है तो उसका पालन आखिर कौन कराएगा? बैठकों में अखाड़ा समितियों को चेतावनी देने और जमीन पर कार्रवाई नहीं होने के बीच यह विरोधाभास क्यों है? लोगों का सवाल है कि क्या डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध सिर्फ बैठकों और अधिकारियों के बयानों तक सीमित है? आदेश की निगरानी करने वालों की मौजूदगी में ही उल्लंघन पर सवाल प्रशासन के आला अधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद अगर उनके अधीनस्थ अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीजे और ऑर्केस्ट्रा चलता है और बाद में कोई कार्रवाई भी नहीं होती, तो शांति समितियों की बैठकों और चेतावनियों की प्रभावशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि महावीरी झंडा जुलूस और मेले के दौरान प्रशासन अपने डीजे-ऑर्केस्ट्रा प्रतिबंध को जमीन पर कितनी सख्ती से लागू करा पाता है। सीवान में महावीरी झंडा जुलूस और मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी जिले से लेकर अनुमंडल और प्रखंड स्तर तक अखाड़ा समितियों एवं शांति समितियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हर बैठक में सरकार के संकल्प और नियमों का हवाला देते हुए डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्ण प्रतिबंध की बात दोहराई जा रही है। अधिकारियों को आदेश का अक्षरशः पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन के इन दावों के बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जिसने जमीनी स्तर पर आदेश के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। महाराजगंज की बैठक में दी गई थी सख्त चेतावनी महाराजगंज में मौनिया बाबा मेले को लेकर बीते गुरुवार को हुई बैठक में डीएम और एसपी ने स्पष्ट कहा था कि सरकार के संकल्प के अनुसार किसी भी परिस्थिति में डीजे और ऑर्केस्ट्रा की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। पूर्व में की गई कार्रवाई का हवाला देते हुए प्रशासन ने अपनी सख्ती का संदेश दिया था।
24 घंटे बाद ही महावीरी मेले में दिखा ऑर्केस्ट्रा बैठक के महज 24 घंटे के भीतर शनिवार शाम भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नदुआ टोला में आयोजित महावीरी मेले का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में सड़क पर ट्रॉली पर ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही तेज आवाज में डीजे बजता भी नजर आ रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध की बात कही जा रही थी, तो प्रतिबंधित गतिविधि खुलेआम कैसे चलती रही? पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलता रहा कार्यक्रम वीडियो में ट्रॉली पर नर्तकियों के डांस के पीछे पुलिस के जवान और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट भी चलते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल और गंभीर हो जाते हैं। वीडियो में किसी अधिकारी को डीजे या ऑर्केस्ट्रा रोकते हुए नहीं देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। थानाध्यक्ष बोले- ऑर्केस्ट्रा बंद कराया, कार्रवाई नहीं हुई मामले को लेकर भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी ने ऑर्केस्ट्रा बंद करा दिया था। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब डीएम-एसपी से पूछ रहे लोग सवाल घटना के बाद लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि अगर सरकार का आदेश इतना सख्त है तो उसका पालन आखिर कौन कराएगा? बैठकों में अखाड़ा समितियों को चेतावनी देने और जमीन पर कार्रवाई नहीं होने के बीच यह विरोधाभास क्यों है? लोगों का सवाल है कि क्या डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध सिर्फ बैठकों और अधिकारियों के बयानों तक सीमित है? आदेश की निगरानी करने वालों की मौजूदगी में ही उल्लंघन पर सवाल प्रशासन के आला अधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद अगर उनके अधीनस्थ अधिकारियों और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीजे और ऑर्केस्ट्रा चलता है और बाद में कोई कार्रवाई भी नहीं होती, तो शांति समितियों की बैठकों और चेतावनियों की प्रभावशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि महावीरी झंडा जुलूस और मेले के दौरान प्रशासन अपने डीजे-ऑर्केस्ट्रा प्रतिबंध को जमीन पर कितनी सख्ती से लागू करा पाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *