भोजपुर में सांप ने सगी बहनों को डसा:छोटी बहन की मौत, दोनों चौकी पर एक साथ सो रहीं थीं; दूसरे का चल रहा इलाज

भोजपुर में सांप ने सगी बहनों को डसा:छोटी बहन की मौत, दोनों चौकी पर एक साथ सो रहीं थीं; दूसरे का चल रहा इलाज

भोजपुर में सांप ने घर में सो रही 2 सगी बहनों को डस लिया। जिसमें छोटी बहन की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। वहीं, बड़ी बहन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतका करनामेपुर थाना क्षेत्र के रामदत्तही गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी (22) है। घटना रामदत्तही गांव की है। राखी में मायके आई थी बड़ी बहन बड़ी बहन शादीशुदा है। जो बक्सर के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र गंगोली गांव के रहने वाले रितेश ठाकुर की 30 वर्षीय पत्नी कांती देवी है। मृतका के छोटे भाई अभिषेक ठाकुर ने कहा कि बड़ी बहन रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को मायके आई थी। शनिवार को दोनों बहनें चौकी पर एक साथ सोई थी। इसी बीच सांप ने डस लिया। भाई-बहन में चौथे स्थान पर थी स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका अपने 5 बहन और 2 भाई में चौथे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां परमलावती देवी, चार बहन कांति देवी, रूबी देवी, बेबी देवी, आरती कुमारी व दो भाई सोनू ठाकुर और अभिषेक ठाकुर है। उसकी मां पर परमलावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सांप ने घर में सो रही 2 सगी बहनों को डस लिया। जिसमें छोटी बहन की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। वहीं, बड़ी बहन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतका करनामेपुर थाना क्षेत्र के रामदत्तही गांव की रहने वाली खुशबू कुमारी (22) है। घटना रामदत्तही गांव की है। राखी में मायके आई थी बड़ी बहन बड़ी बहन शादीशुदा है। जो बक्सर के रामदास राय के डेरा थाना क्षेत्र गंगोली गांव के रहने वाले रितेश ठाकुर की 30 वर्षीय पत्नी कांती देवी है। मृतका के छोटे भाई अभिषेक ठाकुर ने कहा कि बड़ी बहन रक्षाबंधन के मौके पर शुक्रवार को मायके आई थी। शनिवार को दोनों बहनें चौकी पर एक साथ सोई थी। इसी बीच सांप ने डस लिया। भाई-बहन में चौथे स्थान पर थी स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतका अपने 5 बहन और 2 भाई में चौथे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां परमलावती देवी, चार बहन कांति देवी, रूबी देवी, बेबी देवी, आरती कुमारी व दो भाई सोनू ठाकुर और अभिषेक ठाकुर है। उसकी मां पर परमलावती देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *