औरंगाबाद में करंट से प्लंबर मिस्त्री की मौत:बिजली के तार से झुलसकर सड़क पर गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

औरंगाबाद में करंट से प्लंबर मिस्त्री की मौत:बिजली के तार से झुलसकर सड़क पर गिरे, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

औरंगाबाद में रविवार दोपहर प्लंबर मिस्त्री सद्दाम हुसैन (39) की करंट से मौत हो गई। मृतक बजरंगी गली के रहने वाले शेख समीम के बेटे हैं। वे किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अलीनगर मोहल्ले में पानी टंकी के पास बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट से झुलसकर वे सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पुहंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले की है। सद्दाम वर्तमान में शहर के वार्ड संख्या-13 स्थित अलीपुर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहकर प्लंबर का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर का इकलौता कमाने वाला था घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष मो. एहसान और समाजसेवी शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। शाहनवाज रहमान ने बताया कि सद्दाम की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी और वह ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग सद्दाम के परिवार में पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी है, जो अभी काफी छोटे हैं। इसके अलावा उसके दो भाइयों में से एक मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। ऐसे में सद्दाम की मौत के बाद पूरे परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत राशि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए, ताकि बच्चों की परवरिश और परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके। औरंगाबाद में रविवार दोपहर प्लंबर मिस्त्री सद्दाम हुसैन (39) की करंट से मौत हो गई। मृतक बजरंगी गली के रहने वाले शेख समीम के बेटे हैं। वे किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अलीनगर मोहल्ले में पानी टंकी के पास बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट से झुलसकर वे सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल पुहंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर मोहल्ले की है। सद्दाम वर्तमान में शहर के वार्ड संख्या-13 स्थित अलीपुर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहकर प्लंबर का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घर का इकलौता कमाने वाला था घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष मो. एहसान और समाजसेवी शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। शाहनवाज रहमान ने बताया कि सद्दाम की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी और वह ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग सद्दाम के परिवार में पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी है, जो अभी काफी छोटे हैं। इसके अलावा उसके दो भाइयों में से एक मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। ऐसे में सद्दाम की मौत के बाद पूरे परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत राशि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द उपलब्ध कराया जाए, ताकि बच्चों की परवरिश और परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *