इंदौर की सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, 2 घरों को बनाया निशाना; एफआईआर दर्ज, पुलिस ने ली बैठक

इंदौर की सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, 2 घरों को बनाया निशाना; एफआईआर दर्ज, पुलिस ने ली बैठक

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के सावित्री नगर एम्पायर में शुक्रवार-शनिवार की रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कॉलोनी के दो घरों को निशाना बनाया। एक घर में चोरी के दौरान पड़ोसी की नींद खुल गई और उसके शोर मचाने पर बदमाश पत्थर फेंककर भाग गए। घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार को पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने रहवासियों के साथ बैठक कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया। सूना मकान देखकर घुसे बदमाश सावित्री नगर एम्पायर निवासी आकाश सोनी निजी कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान बदमाश उनके घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाशों ने एक अन्य घर को भी निशाना बनाया। शोर मचाया तो पत्थर फेंके बदमाश जब दूसरे घर में चोरी कर रहे थे, तभी पास में रहने वाले जितेंद्र की नींद खुल गई। उन्होंने बालकनी में आकर शोर मचाया तो बदमाश पत्थर फेंककर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद रात में FRV मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सुनसान इलाकों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। FIR दर्ज, रहवासियों के साथ बैठक हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल रविवार को भानगढ़ इलाके के सावित्री एम्पायर पहुंचे। आकाश सोनी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद रहवासियों के साथ बैठक कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *