Guru Randhawa charity: सिंगर गुरु रंधावा ने अपने जन्मदिन को सिर्फ सेलिब्रेशन तक सीमित रखने के बजाय एक नेक काम के साथ मनाया। नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गुरु रंधावा ने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया और प्रभावित लोगों तक इमरजेंसी मदद पहुंचाने में सहयोग किया। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
गुरु रंधावा को नेपाल बाढ़ राहत के लिए मदद करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट के तौर पर बताया जा रहा है। उनके इस कदम के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ उनके नेक काम के लिए धन्यवाद भी दे रहे हैं।
असम के बाद अब नेपाल में मदद के लिए बढ़ाया हाथ
गुरु रंधावा इससे पहले असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद भी कर चुके हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्होंने असम बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 35 पक्के घर बनवाने और 100 से ज्यादा साइकिलें देने में योगदान दिया था। अब उन्होंने नेपाल में बाढ़ संकट से प्रभावित लोगों के लिए इमरजेंसी राहत पहुंचाने में सहयोग किया है। इस काम के लिए उन्होंने हेमकुंट फाउंडेशन के साथ मिलकर मदद का हाथ बढ़ाया। गुरु के इस कदम को उनके फैंस उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने की तारीफ
गुरु रंधावा के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “पंजाब, असम, अब नेपा ओह, इस आदमी ने तो”, वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कितना अच्छा काम @gururandhawa। नेपाल की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद।” एक और यूजर ने गुरु को धन्यवाद देते हुए लिखा,”धन्यवाद नेपाल के लिए।”
गुरु के फैंस का कहना है कि उन्होंने अपने जन्मदिन को जरूरतमंद लोगों की मदद करके खास बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस कदम को लेकर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

नेक कामों के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं गुरु
गुरु रंधावा का राहत कार्यों से जुड़ना नया नहीं है। असम बाढ़ के दौरान भी उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए घर और साइकिलें उपलब्ध कराने में मदद की थी। अब नेपाल बाढ़ संकट के दौरान उनकी ओर से की गई मदद ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।
जन्मदिन के मौके पर किए गए इस काम के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आभार भी जता रहे हैं।

