फाजिल्का में नहर से व्यक्ति का शव मिला:हाथ पर बंधी थी राखी; पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया; पहचान का प्रयास जारी

फाजिल्का में नहर से व्यक्ति का शव मिला:हाथ पर बंधी थी राखी; पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया; पहचान का प्रयास जारी

फाजिल्का में सैनियां रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास नहर से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव तैरता देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना फाजिल्का की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया मौके पर मौजूद रवि कुमार ने बताया कि उनका दोस्त धार्मिक सामग्री जल प्रवाहित करने के लिए सैनियां रोड स्थित नहर पर आया था। इसी दौरान उसने पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता देखा और इसकी जानकारी उन्हें दी। रवि कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रवि कुमार के अनुसार, मृतक के हाथ पर राखी बंधी हुई मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। हालांकि, शव कितने समय से पानी में था, इसका पता पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही चल सकेगा। सदर थाना फाजिल्का के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष लग रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *