Irish Open: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स तीसरे दौर के बाद संयुक्त 15वें पायदान पर

Irish Open: भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स तीसरे दौर के बाद संयुक्त 15वें पायदान पर

भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स आयरिश ओपन के तीसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बावजूद संयुक्त 15वें स्थान पर खिसक गईं। मैसूर की इस खिलाड़ी ने अब तक तीनों दौर में पार से कम का स्कोर बनाया है। उनका कुल स्कोर सात अंडर है और एक दौर का खेल बाकी है।प्रणवी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली चार भारतीय खिलाड़ियों में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने दूसरे और तीसरे होल में लगातार बर्डी के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगले दो होल में दोनों शॉट गंवा दिए। इसके बाद उन्होंने सातवें और 10वें होल में बर्डी लगाई और आखिरी आठ होल में लगातार पार स्कोर करते हुए अपना दौर 70 पर समाप्त किया।इसे भी पढ़ें: Tata Motors के Electric Commercial Vehicles की मांग रहेगी मजबूत, गिरीश वाघ ने दी जानकारीइससे पहले दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक और अवनि प्रशांत कट में जगह बनाने में नाकाम रही थीं। दक्षिण अफ्रीका की कैसांद्रा अलेक्जेंडर ने तीसरे दौर के बाद तीन शॉट की बढ़त बना ली है। 

भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स आयरिश ओपन के तीसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बावजूद संयुक्त 15वें स्थान पर खिसक गईं। मैसूर की इस खिलाड़ी ने अब तक तीनों दौर में पार से कम का स्कोर बनाया है। उनका कुल स्कोर सात अंडर है और एक दौर का खेल बाकी है।

प्रणवी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली चार भारतीय खिलाड़ियों में कट में जगह बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने दूसरे और तीसरे होल में लगातार बर्डी के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगले दो होल में दोनों शॉट गंवा दिए। इसके बाद उन्होंने सातवें और 10वें होल में बर्डी लगाई और आखिरी आठ होल में लगातार पार स्कोर करते हुए अपना दौर 70 पर समाप्त किया।

इसे भी पढ़ें: Tata Motors के Electric Commercial Vehicles की मांग रहेगी मजबूत, गिरीश वाघ ने दी जानकारी

इससे पहले दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक और अवनि प्रशांत कट में जगह बनाने में नाकाम रही थीं। दक्षिण अफ्रीका की कैसांद्रा अलेक्जेंडर ने तीसरे दौर के बाद तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *