महावीर कीर्ति स्तंभ मंदिर में भक्तामर पाठ और आरती:भिंड में भुजरिया मिलन में एक मंच पर जुटे जैन परिवार; सामाजिक एकता का दिया संदेश

महावीर कीर्ति स्तंभ मंदिर में भक्तामर पाठ और आरती:भिंड में भुजरिया मिलन में एक मंच पर जुटे जैन परिवार; सामाजिक एकता का दिया संदेश

भिंड में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड की ओर से लश्कर रोड स्थित दिगंबर जैन महावीर कीर्ति स्तंभ मंदिर में रविवार को भुजरिया मिलन समारोह एवं सामूहिक श्री भक्तामर जी पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिंड जिले के विभिन्न दिगंबर जैन सोशल ग्रुपों के करीब 120 सदस्य परिवार शामिल हुए। सामूहिक भक्तामर पाठ और आरती के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर भुजरिया मिलन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में धर्म और भक्ति के साथ सामाजिक एकता, आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। तीन सोशल ग्रुपों के सदस्य हुए शामिल
कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन मेंन, अजितनाथ और सार्थक ग्रुप के पदाधिकारी, दांपत्य सदस्य और सिटी भिंड परिवार के सदस्य मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सदस्यों ने आत्मीयता के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की।
पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा जैन, शिरोमणि संरक्षक एवं राष्ट्रीय निदेशक मंडल सदस्य अशोक जया जैन तथा राष्ट्रीय निदेशक मंडल सदस्य अतुल ज्योति जैन सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का हाथ जोड़कर स्वागत किया। संस्था सचिव अंशुल आयशा जैन ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के बाद सुमित रिंकी जैन और ऋषभ सोनम जैन (रानीपुर वाले) की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं परिवारजनों को स्वल्पाहार कराया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन जैन परिवारों को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *