भोजपुर में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई है। बिजली के पोल में सटने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान के नया खवासपुर गांव निवासी खदेरन चौधरी के पुत्र भोला चौधरी(16) के तौर पर हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। ग्रामीण रघुपति यादव ने बताया कि भोला शनिवार को अपने घर से बाहर शौच करने के लिए जा रहा था। रास्ते में बिजली का पोल था और उसमें करंट आ रहा था। गलती से वो पोल में सट गया। जिससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृत किशोर चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां शिला देवी, बहन निक्की, निधि और एक भाई सन्नी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई है। बिजली के पोल में सटने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान के नया खवासपुर गांव निवासी खदेरन चौधरी के पुत्र भोला चौधरी(16) के तौर पर हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र की है। ग्रामीण रघुपति यादव ने बताया कि भोला शनिवार को अपने घर से बाहर शौच करने के लिए जा रहा था। रास्ते में बिजली का पोल था और उसमें करंट आ रहा था। गलती से वो पोल में सट गया। जिससे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृत किशोर चार भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां शिला देवी, बहन निक्की, निधि और एक भाई सन्नी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

