दक्षिण के लोगों को सुविधा होगी:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड पर चलेंगे ऑटो

दक्षिण के लोगों को सुविधा होगी:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड पर चलेंगे ऑटो

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से पुनपुन का सफर बेहद आसान और तेज हो गया है। अब पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर स्टेशन और पाटलिपुत्र जंक्शन से पुनपुन जाने वाले यात्रियों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। शहर के प्रमुख स्टेशनों से सीधे पुनपुन, मसौढ़ी और जहानाबाद जा सकेंगे। पहले सिपारा से महुली के बीच लोगों को भीषण सड़क जाम से जूझना पड़ता था। बाइपास के दक्षिण बसे बड़े इलाके के लिए यह एलिवेटेड रोड वरदान साबित हो रहा है। अब इस एलिवेटेड रोड पर ऑटो परिचालन होगा। पटना जंक्शन से बाइपास तक का सफर यात्री 15 रुपए में तय कर सकेंगे। जंक्शन से महुली का किराया 25 रुपए लगेगा। यात्रियों को मुख्य फ्लाईओवर से ही एलिवेटेड रोड पर चढ़कर ऑटो पकड़ना होगा। पुनपुन सभी स्टेशनों का किराया मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के चालू होने से पटना के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से पुनपुन का सफर बेहद आसान और तेज हो गया है। अब पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, दानापुर स्टेशन और पाटलिपुत्र जंक्शन से पुनपुन जाने वाले यात्रियों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। शहर के प्रमुख स्टेशनों से सीधे पुनपुन, मसौढ़ी और जहानाबाद जा सकेंगे। पहले सिपारा से महुली के बीच लोगों को भीषण सड़क जाम से जूझना पड़ता था। बाइपास के दक्षिण बसे बड़े इलाके के लिए यह एलिवेटेड रोड वरदान साबित हो रहा है। अब इस एलिवेटेड रोड पर ऑटो परिचालन होगा। पटना जंक्शन से बाइपास तक का सफर यात्री 15 रुपए में तय कर सकेंगे। जंक्शन से महुली का किराया 25 रुपए लगेगा। यात्रियों को मुख्य फ्लाईओवर से ही एलिवेटेड रोड पर चढ़कर ऑटो पकड़ना होगा। पुनपुन सभी स्टेशनों का किराया  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *