औरंगाबाद में रक्षा बंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर मायके से घर लौट रही 59 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा गांव निवासी दूधनाथ मेहता की पत्नी मीना देवी (59) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रक्षा बंधन के अवसर पर मीना देवी अपने मायके एकौनी गांव गई थीं। वहां उन्होंने भाई को राखी बांधी और परिवार के साथ त्योहार मनाया। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर मेवा बिगहा स्थित अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान शमशेर नगर-जयंती नगर के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मीना देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, दाउदनगर पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना के एसआई विक्की कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना से संबंधित आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया। धक्का मारकर भागने वाले बाइक चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस अज्ञात बाइक सवार की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।मीना देवी की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव और परिवार के लोगों को मिली, वहां मातम पसर गया। रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की अचानक मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। जिस घर में त्योहार को लेकर खुशियां थीं, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर रालोमो नेता अजय कुशवाहा, विवेक कुमार तथा पूर्व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान समेत अन्य लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। फिलहाल पुलिस धक्का मार कर भागने वाले बाइक चालक का पता लगाने में जुटी है। डॉक्टर के चेंबर में सिगरेट पीने के आरोप पर विवाद महिला की मौत के बाद अनुमंडल अस्पताल में एक दूसरा मामला भी चर्चा में आ गया। मृतका के बेटे पप्पू कुमार ने आरोप लगाया कि अपनी मां की मौत के बाद जब वह डॉक्टर जोहा से मिलने उनके चेंबर में गए, तब डॉक्टर सिगरेट पी रहे थे। पप्पू कुमार ने अस्पताल परिसर में चिकित्सक द्वारा कथित रूप से धूम्रपान किए जाने पर सवाल उठाया। पप्पू कुमार का कहना है कि अस्पताल वह स्थान है, जहां मरीज इलाज और स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर चिकित्सक या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धूम्रपान किया जाना मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।हालांकि, जब इस संबंध में डॉक्टर जोहा से कैमरे के सामने सवाल किया गया, तो उन्होंने चेंबर में सिगरेट पीने की बात से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह चेंबर में सिगरेट नहीं पीते हैं।मृतका के बेटे पप्पू कुमार ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर को धूम्रपान मुक्त रखा जाना चाहिए और मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। औरंगाबाद में रक्षा बंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर मायके से घर लौट रही 59 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के मेवा बिगहा गांव निवासी दूधनाथ मेहता की पत्नी मीना देवी (59) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रक्षा बंधन के अवसर पर मीना देवी अपने मायके एकौनी गांव गई थीं। वहां उन्होंने भाई को राखी बांधी और परिवार के साथ त्योहार मनाया। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर मेवा बिगहा स्थित अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान शमशेर नगर-जयंती नगर के समीप एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मीना देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल, दाउदनगर पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना के एसआई विक्की कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटना से संबंधित आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया। धक्का मारकर भागने वाले बाइक चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस अज्ञात बाइक सवार की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।मीना देवी की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव और परिवार के लोगों को मिली, वहां मातम पसर गया। रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की अचानक मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। जिस घर में त्योहार को लेकर खुशियां थीं, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर रालोमो नेता अजय कुशवाहा, विवेक कुमार तथा पूर्व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान समेत अन्य लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। फिलहाल पुलिस धक्का मार कर भागने वाले बाइक चालक का पता लगाने में जुटी है। डॉक्टर के चेंबर में सिगरेट पीने के आरोप पर विवाद महिला की मौत के बाद अनुमंडल अस्पताल में एक दूसरा मामला भी चर्चा में आ गया। मृतका के बेटे पप्पू कुमार ने आरोप लगाया कि अपनी मां की मौत के बाद जब वह डॉक्टर जोहा से मिलने उनके चेंबर में गए, तब डॉक्टर सिगरेट पी रहे थे। पप्पू कुमार ने अस्पताल परिसर में चिकित्सक द्वारा कथित रूप से धूम्रपान किए जाने पर सवाल उठाया। पप्पू कुमार का कहना है कि अस्पताल वह स्थान है, जहां मरीज इलाज और स्वस्थ होने की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर चिकित्सक या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा धूम्रपान किया जाना मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।हालांकि, जब इस संबंध में डॉक्टर जोहा से कैमरे के सामने सवाल किया गया, तो उन्होंने चेंबर में सिगरेट पीने की बात से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह चेंबर में सिगरेट नहीं पीते हैं।मृतका के बेटे पप्पू कुमार ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर को धूम्रपान मुक्त रखा जाना चाहिए और मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

