गोपालगंज में युवक की पीठ पर चाकू मारा:अज्ञात बदमाश शोर मचाने पर भागे,परिजनों ने मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया

गोपालगंज में युवक की पीठ पर चाकू मारा:अज्ञात बदमाश शोर मचाने पर भागे,परिजनों ने मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एनएच-27 किनारे बबलू पेट्रोलियम के पास एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक की पीठ में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान बंजारी ब्रह्म स्थान निवासी स्वर्गीय मुन्नीलाल चौधरी के 30 वर्षीय बेटे वीरेश कुमार यादव के रूप में हुई है। आपातकालीन वार्ड में चल रहा इलाज घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में युवक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पीड़ित वीरेश कुमार यादव ने बताया कि वह देर रात मेला का जुलूस देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बबलू पेट्रोलियम के समीप एनएच-27 किनारे पहुंचा, घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी पीठ के बाएं हिस्से में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद जमीन पर गिरा युवक चाकू लगते ही वीरेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा। उसने हिम्मत जुटाकर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर उस तरफ दौड़े, जिसके बाद दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में एनएच-27 किनारे बबलू पेट्रोलियम के पास एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक की पीठ में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान बंजारी ब्रह्म स्थान निवासी स्वर्गीय मुन्नीलाल चौधरी के 30 वर्षीय बेटे वीरेश कुमार यादव के रूप में हुई है। आपातकालीन वार्ड में चल रहा इलाज घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में युवक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पीड़ित वीरेश कुमार यादव ने बताया कि वह देर रात मेला का जुलूस देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बबलू पेट्रोलियम के समीप एनएच-27 किनारे पहुंचा, घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी पीठ के बाएं हिस्से में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद जमीन पर गिरा युवक चाकू लगते ही वीरेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा। उसने हिम्मत जुटाकर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। युवक की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर उस तरफ दौड़े, जिसके बाद दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *