नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर एनडीए गठबंधन से है। आरक्षण के मुद्दे पर एनडीए के अंदर दो सहयोगी दलों के बीच घमासान मचा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच आरक्षण को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं। वहीं गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी से मांगा इस्तीफा बिहार की राजनीति में आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। NDA के अंदर दो सहयोगी दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर घमासान मचा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच आरक्षण को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- नेपाल में बिहार के 11 लोग लापता, 4 का रेस्क्यू नेपाल में आई जलप्रलय के बाद बिहार के 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें रक्सौल के एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। नेपाल में आई त्रासदी के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। वहीं, मोतिहारी के भी तीन प्रवासी मजदूर लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, तीनों से आखिरी बार 26 अगस्त को बातचीत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 03- सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, मजदूरों को बचाने की कोशिश में एक युवक घायल है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह मजदूर शौचालय की सेंटिंग खोलने पहुंचे थे। सेंटिंग खोलने के लिए पहले एक मजदूर टैंक में उतरा। पूरी खबर पढ़ें 04- नेपाल से बहकर आई महिला की बॉडी-100KG की मछलियां तिब्बत में विशाल ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बिहार की नदियों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 62.22 मीटर से 44 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने 6 जिलों को अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर रखा है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- जमुई में लापता 7 साल की बच्ची की लाश मिली जमुई में शनिवार सुबह एक घर की बाउंड्री के पास 7 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग 50 फीट बताई जा रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात 8 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी खबर पढ़ें 06- मोतिहारी में 10 धुर जमीन के चलते अधेड़ की हत्या मोतिहारी में 10 धुर जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हुई हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। वहां से घायल महिला के टूटे हाथ पर प्लास्टर करने के बजाय कार्डबोर्ड बांधकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 07- सुनील सिंह ने खान सर, रौशन सर को बताया फर्जी पटना में रक्षाबंधन के मौके पर चर्चित शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के भव्य राखी समारोह अब सियासी निशाने पर आ गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बड़े कोचिंग संचालकों पर निशाना साधते हुए एक विवादित पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में खान सर और रौशन आनंद की तस्वीर लगाकर ‘अरबपति गुरु जी’ पर तंज कसा गया है। पूरी खबर पढ़ें 08- सोमन राणा और झंडू कुमार को सीएम ने किया सम्मानित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर क्रीड़ा भारती की ओर से खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 29 खिलाड़ी, 12 कोच और 5 स्कूल-इंस्टीट्यूशन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया और विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 09- भीम आर्मी का मार्च, प्रदर्शनकारियों से अधिक पुलिस पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों को भी लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 11 जिलों कल यानी रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रती घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं अन्य जगहों पर बादल छाए रहेंगे। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर एनडीए गठबंधन से है। आरक्षण के मुद्दे पर एनडीए के अंदर दो सहयोगी दलों के बीच घमासान मचा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच आरक्षण को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं। वहीं गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी से मांगा इस्तीफा बिहार की राजनीति में आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। NDA के अंदर दो सहयोगी दलों के बीच इस मुद्दे को लेकर घमासान मचा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच आरक्षण को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- नेपाल में बिहार के 11 लोग लापता, 4 का रेस्क्यू नेपाल में आई जलप्रलय के बाद बिहार के 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें रक्सौल के एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। नेपाल में आई त्रासदी के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। वहीं, मोतिहारी के भी तीन प्रवासी मजदूर लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, तीनों से आखिरी बार 26 अगस्त को बातचीत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 03- सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत गोपालगंज में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, मजदूरों को बचाने की कोशिश में एक युवक घायल है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह मजदूर शौचालय की सेंटिंग खोलने पहुंचे थे। सेंटिंग खोलने के लिए पहले एक मजदूर टैंक में उतरा। पूरी खबर पढ़ें 04- नेपाल से बहकर आई महिला की बॉडी-100KG की मछलियां तिब्बत में विशाल ग्लेशियर झील फटने से उत्तर बिहार की नदियों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 62.22 मीटर से 44 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने 6 जिलों को अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट पर रखा है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- जमुई में लापता 7 साल की बच्ची की लाश मिली जमुई में शनिवार सुबह एक घर की बाउंड्री के पास 7 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। बच्ची के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग 50 फीट बताई जा रही है। बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात 8 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी खबर पढ़ें 06- मोतिहारी में 10 धुर जमीन के चलते अधेड़ की हत्या मोतिहारी में 10 धुर जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हुई हैं। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। वहां से घायल महिला के टूटे हाथ पर प्लास्टर करने के बजाय कार्डबोर्ड बांधकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 07- सुनील सिंह ने खान सर, रौशन सर को बताया फर्जी पटना में रक्षाबंधन के मौके पर चर्चित शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के भव्य राखी समारोह अब सियासी निशाने पर आ गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बड़े कोचिंग संचालकों पर निशाना साधते हुए एक विवादित पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में खान सर और रौशन आनंद की तस्वीर लगाकर ‘अरबपति गुरु जी’ पर तंज कसा गया है। पूरी खबर पढ़ें 08- सोमन राणा और झंडू कुमार को सीएम ने किया सम्मानित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर क्रीड़ा भारती की ओर से खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 29 खिलाड़ी, 12 कोच और 5 स्कूल-इंस्टीट्यूशन को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया और विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 09- भीम आर्मी का मार्च, प्रदर्शनकारियों से अधिक पुलिस पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों को भी लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार के 11 जिलों कल यानी रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रती घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं अन्य जगहों पर बादल छाए रहेंगे।

