पलामू में बटाने नदी में डूबे बिहार के तीन युवक:स्थानीय लोगों ने एक को बचाया, दो लापता; वीडियो बनाते समय हुआ हादसा

पलामू में बटाने नदी में डूबे बिहार के तीन युवक:स्थानीय लोगों ने एक को बचाया, दो लापता; वीडियो बनाते समय हुआ हादसा

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित बटाने नदी में तीन युवक डूब गए। शनिवार को डेमा टोला स्थित बेलघाटी पुल के पास पिकनिक मनाने आए ये युवक नदी में उतरने के दौरान गहरे पानी की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक को बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य लापता हैं। स्थानीय लोगों ने युवकों को डूबता देख तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उनके प्रयासों से राजेंद्र साव (40) को नदी से बाहर निकाल लिया गया। राजेंद्र बेहोशी की हालत में थे, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिहरगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से रितिक और टेनी नामक दो युवक लापता बताए जा रहे हैं। ये दोनों राजेंद्र साव के साथ आए थे। जानकारी के अनुसार, सभी युवक बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक नदी में उतरकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आ गए और बहने लगे। किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें गहरे पानी में न जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन युवकों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापता युवकों की तलाश में काफी देर तक नदी में खोजबीन की, लेकिन तेज धार और अधिक गहराई के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर एसआई अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों से जानकारी जुटाई। लापता दोनों युवकों की तलाश जारी थी। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित बटाने नदी में तीन युवक डूब गए। शनिवार को डेमा टोला स्थित बेलघाटी पुल के पास पिकनिक मनाने आए ये युवक नदी में उतरने के दौरान गहरे पानी की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक को बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य लापता हैं। स्थानीय लोगों ने युवकों को डूबता देख तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उनके प्रयासों से राजेंद्र साव (40) को नदी से बाहर निकाल लिया गया। राजेंद्र बेहोशी की हालत में थे, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिहरगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से रितिक और टेनी नामक दो युवक लापता बताए जा रहे हैं। ये दोनों राजेंद्र साव के साथ आए थे। जानकारी के अनुसार, सभी युवक बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक नदी में उतरकर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी और तेज धार की चपेट में आ गए और बहने लगे। किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें गहरे पानी में न जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन युवकों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापता युवकों की तलाश में काफी देर तक नदी में खोजबीन की, लेकिन तेज धार और अधिक गहराई के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर एसआई अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों से जानकारी जुटाई। लापता दोनों युवकों की तलाश जारी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *