बेगूसराय के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ:डीएम रिची पांडेय ने किया उद्घाटन, बोले- स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ये महत्वपूर्ण पहल

बेगूसराय के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ:डीएम रिची पांडेय ने किया उद्घाटन, बोले- स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ये महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सदर प्रखंड के रजौड़ा चौक पर जिले के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। डीएम रिची पांडेय ने फीता काटकर बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने डीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर डीएम ने जीविका एवं कॉम्फेड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नवाचार जीविका दीदियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जीविका का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके उत्पादों को स्थानीय बाजार में पहचान दिलाने और स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिले की सभी 217 पंचायतों में जीविका दीदी करेंगे सुधा बिक्री केंद्र का संचालन जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जिले की सभी 217 पंचायतों में जीविका दीदियों द्वारा जीविका सुधा बिक्री केंद्रों का संचालन किया जाएगा। अब तक 115 पंचायतों में दीदियों को चिन्हित कर केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शेष पंचायतों में भी केंद्रों की शुरुआत के लिए कार्य प्रगति पर है। यह केंद्र उत्पाद, विपणन एवं अभिसरण का समन्वित प्रयास है। सदर बीडीओ रविशंकर कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा निर्मित एवं तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, सुधा के उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा जीविका दीदियों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बेगूसराय का पहला जीविका सुधा बिक्री केंद्र सदर प्रखंड से शुरू किया गया है। ‘स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा’ एमएमएआरवाई नोडल भवानी शंकर ने बताया कि यह बिक्री केंद्र जीविका लाभार्थी शबनम खातून द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया अहमद हुसैन, जीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष अंजली देवी, सचिव सुभद्रा कुमारी, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, एसजेवाई की प्रबंधक संचार राजीव रंजन, आईबीसीबी मैनेजर ब्रजेंद्र कुमार, जिला कॉर्डिनेटर ऋचा कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कॉम्फेड एवं जीविका के कर्मी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सदर प्रखंड के रजौड़ा चौक पर जिले के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। डीएम रिची पांडेय ने फीता काटकर बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने डीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर डीएम ने जीविका एवं कॉम्फेड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नवाचार जीविका दीदियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जीविका का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके उत्पादों को स्थानीय बाजार में पहचान दिलाने और स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिले की सभी 217 पंचायतों में जीविका दीदी करेंगे सुधा बिक्री केंद्र का संचालन जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जिले की सभी 217 पंचायतों में जीविका दीदियों द्वारा जीविका सुधा बिक्री केंद्रों का संचालन किया जाएगा। अब तक 115 पंचायतों में दीदियों को चिन्हित कर केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शेष पंचायतों में भी केंद्रों की शुरुआत के लिए कार्य प्रगति पर है। यह केंद्र उत्पाद, विपणन एवं अभिसरण का समन्वित प्रयास है। सदर बीडीओ रविशंकर कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों द्वारा निर्मित एवं तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, सुधा के उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा जीविका दीदियों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बेगूसराय का पहला जीविका सुधा बिक्री केंद्र सदर प्रखंड से शुरू किया गया है। ‘स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा’ एमएमएआरवाई नोडल भवानी शंकर ने बताया कि यह बिक्री केंद्र जीविका लाभार्थी शबनम खातून द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया अहमद हुसैन, जीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष अंजली देवी, सचिव सुभद्रा कुमारी, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, एसजेवाई की प्रबंधक संचार राजीव रंजन, आईबीसीबी मैनेजर ब्रजेंद्र कुमार, जिला कॉर्डिनेटर ऋचा कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कॉम्फेड एवं जीविका के कर्मी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *