मरीन ड्राइव पर अब नहीं भरेगा बारिश का पानी:3 करोड़ की लागत से बनेगा 1 किमी लंबा नया नाला

मरीन ड्राइव पर अब नहीं भरेगा बारिश का पानी:3 करोड़ की लागत से बनेगा 1 किमी लंबा नया नाला

राजधानी के मरीन ड्राइव क्षेत्र में हर साल मानसून के दौरान होने वाले भारी जलभराव से अब राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए 3 करोड़ रुपए की लागत से एक नए नाले के निर्माण की योजना तैयार की है। ताकि यहां पर आवाजाही करने के दौरान राहत मिले। 1 किलोमीटर लंबा बनेगा नया नाला योजना के तहत मरीन ड्राइव अंडरपास से लेकर पंपिंग स्टेशन अंडरपास (G-20 रोड) तक करीब 1 किलोमीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही इस इलाके में बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। फिलहाल नगर निगम की तरफ से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर महेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में भूतनाथ क्षेत्र की तरफ से आने वाला पानी भी उसी नाले में गिरता है, जिससे मरीन ड्राइव का पानी निकासी भी होती है। इसी में समस्या होती है। तत्काल राहत के लिए लगाए गए पंप जब तक नए नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक एहतियात के तौर पर नगर निगम ने मौके पर हाई-कैपेसिटी पंप तैनात कर दिए हैं। बारिश होते ही इन पंपों के जरिए पानी निकासी की जा रही है। ताकि यातायात प्रभावित न हो, लेकिन बारिश में कई बार इस सीजन में जलभराव हुआ है। इससे नगर निगम के तैयारी की पोल खुल गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *