लखनऊ में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए कि गई दुआ:दरगाह दादा मियां पर चढ़ाई गई चादर , इखलाक ने सामाजिक संगठनों से मदद कि अपील किया

लखनऊ में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए कि गई दुआ:दरगाह दादा मियां पर चढ़ाई गई चादर , इखलाक ने सामाजिक संगठनों से मदद कि अपील किया

लखनऊ में शनिवार को नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सलामती की दुआ की गई । मॉल एवेन्यु स्थित दरगाह दादा मियां पर चादर चढ़ा कर सपा नेता मोहम्मद इखलाक और उनके साथियों ने दुआ मांगी। इस दौरान भारतीय लोगों को सुरक्षित अपने देश लाने की मांग किया। साथ ही पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मुहिम चलाने की बात कही। चादर चढ़ाने के बाद इखलाक ने कहा कि नेपाल से बाढ़ की जो तस्वीर आ रही है वो आत्म झकझोर देने वाली है। हम देख रहे हैं कि एक लम्हे में कैसे पुरी की पूरी आबादी तबाह हो रही है । दसियों मंजिला इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो जा रही है। स्कूल , अस्पताल या फिर खेल का मैदान हो सब कुछ बर्बाद हो रहा है। इस मुसीबत की घड़ी में भारत का प्रत्येक नागरिक नेपाल के साथ खड़ा है। नेपाल हमारा पड़ोसी देश है । भारत ने हमेशा नेपाल समेत तमाम पीड़ित देश की मदद किया है। हर मिनट नेपाल के बदल रहे हालात उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नेपाल के लोग दाने-दाने को तरस रहे हैं। बाढ़ के दौरान हादसे का शिकार होने वाले लोग मेडिकल इमरजेंसी से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में उन्हें भोजन के साथ दावों की भी सख्त जरूरत है। केंद्र सरकार नेपाल के लोगों की मदद कर रही है। मगर हम यह मांग करते हैं कि इस मदद को और तेज किया जाए। क्योंकि नेपाल के हालात हर मिनट बदल रहे हैं स्थिति खराब से खराब हो रही है। नेपाल के मदद की अपील इखलाक ने कहा कि हम तमाम संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से नेपाल की मदद की अपील करते हैं। सरकार अपने स्तर पर कार्य कर रही है मगर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह दुख की घड़ी में सामने आए। जैसे हम लोग अपने परिवार और पड़ोसियों की दुख की घड़ी में मदद करते हैं। इसी तरह से मिलजुल कर नेपाल की मदद करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *