शेखपुरा में एक युवक को अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक रेलवे गुमटी के पास हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर किया गया है। अज्ञात व्यक्ति ने पीठ में घोंपा चाकू घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद अली के पुत्र मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है। फिरोज शेखपुरा के जमालपुर बीघा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है और दल्लू चौक के पास बादाम बेचने का काम करता है। फिरोज ने पुलिस को बताया कि वह दुकान से निकलकर रेलवे गुमटी की ओर पेशाब करने गया था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। वह हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में एक युवक को अज्ञात हमलावर ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक रेलवे गुमटी के पास हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी हायर सेंटर रेफर किया गया है। अज्ञात व्यक्ति ने पीठ में घोंपा चाकू घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद अली के पुत्र मोहम्मद फिरोज के रूप में हुई है। फिरोज शेखपुरा के जमालपुर बीघा मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है और दल्लू चौक के पास बादाम बेचने का काम करता है। फिरोज ने पुलिस को बताया कि वह दुकान से निकलकर रेलवे गुमटी की ओर पेशाब करने गया था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। वह हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

