भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई:अररिया में 12 मवेशी बरामद, 3 लोग हिरासत में

भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की कार्रवाई:अररिया में 12 मवेशी बरामद, 3 लोग हिरासत में

अररिया में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत 10 भैंस और 2 गाय बरामद की गई हैं, जबकि 3 भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी मजरख और कुआरी के जवानों ने अलग-अलग अभियानों में की। सीमा चौकी मजरख के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-165 के पास गुप्त नाका लगाया था। इसी दौरान कुछ लोगों को भारत से नेपाल की ओर भैंस ले जाते हुए देखा गया। 3 व्यक्ति हिरासत में, 10 भैंस बरामद जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, लेकिन वे मवेशियों के स्रोत और गंतव्य के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद 3 व्यक्तियों को हिरासत में और 10 भैंसों को बरामद कर लिया गया। पकड़े गए लोगों और बरामद भैंसों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना को सौंप दिया गया है। इसी क्रम में, बाह्य सीमा चौकी कुआरी के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। लगातार जारी रहेगा विशेष अभियान गश्ती दल जब सीमा स्तंभ संख्या-167 के पास पहुंचा, तो एक व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर मवेशी लाते हुए दिखा। सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख वह व्यक्ति मवेशियों को मौके पर छोड़कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल भाग गया। गश्ती दल ने मौके से 2 गायों को बरामद किया, जिन्हें अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकरण को सुपुर्द किया जा रहा है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जवान नियमित गश्ती और विशेष नाका अभियान चला रहे हैं। अररिया में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत 10 भैंस और 2 गाय बरामद की गई हैं, जबकि 3 भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी मजरख और कुआरी के जवानों ने अलग-अलग अभियानों में की। सीमा चौकी मजरख के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या-165 के पास गुप्त नाका लगाया था। इसी दौरान कुछ लोगों को भारत से नेपाल की ओर भैंस ले जाते हुए देखा गया। 3 व्यक्ति हिरासत में, 10 भैंस बरामद जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, लेकिन वे मवेशियों के स्रोत और गंतव्य के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद 3 व्यक्तियों को हिरासत में और 10 भैंसों को बरामद कर लिया गया। पकड़े गए लोगों और बरामद भैंसों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना को सौंप दिया गया है। इसी क्रम में, बाह्य सीमा चौकी कुआरी के निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ती पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। लगातार जारी रहेगा विशेष अभियान गश्ती दल जब सीमा स्तंभ संख्या-167 के पास पहुंचा, तो एक व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर मवेशी लाते हुए दिखा। सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख वह व्यक्ति मवेशियों को मौके पर छोड़कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल भाग गया। गश्ती दल ने मौके से 2 गायों को बरामद किया, जिन्हें अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित प्राधिकरण को सुपुर्द किया जा रहा है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जवान नियमित गश्ती और विशेष नाका अभियान चला रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *