Best Savings Scheme: बिना किसी रिस्क के 50,000 रुपये को 1 लाख बनाने में कितना लगेगा समय? जानिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स का रिटर्न

Best Savings Scheme: बिना किसी रिस्क के 50,000 रुपये को 1 लाख बनाने में कितना लगेगा समय? जानिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स का रिटर्न

Government Savings Scheme: बहुत से लोग सोचते हैं कि पैसा दोगुना करने के लिए शेयर या म्यूचुअल फंड ही जरूरी है। लेकिन सरकार की छोटी बचत योजनाओं में भी आप बिना जोखिम के पैसा दोगुना कर सकते हैं। बस सही योजना चुननी पड़ती है। अगर आपके सेविंग अकाउंट में 50,000 रुपये पड़े हैं और आप उन्हें बिना जोखिम उठाए 1 लाख रुपये करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकारी बचत योजनाएं एक ऐसा विकल्प है जो आपके पैसे पर से जोखिम को पूरी तरह खत्म कर देती है। लेकिन किस योजना में पैसा कितनी तेजी से बढ़ेगा, यह ब्याज दर, ब्याज मिलने के तरीके और निवेश की अवधि पर निर्भर करता है।

पांच सरकारी योजनाएं

सबसे ज्यादा फैमस छोटी सेविंग स्कीम्स में, पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) है, जिसमें रकम को दोगुना करने का आसान और सीधा तरीका है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में भी पैसा दोगुना किया जा सकता है। लेकिन इनमें एलिजिबिलिटी के नियम और मैच्योरिटी का समय थोड़े अलग होते है। इसलिए हर स्कीम की अपनी खास बातें होती हैं। ये योजनाएं अलग-अलग ऐज ग्रुप वाले इन्वेस्टर्स की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करती हैं।

50,000 रुपये को 1 लाख करने में कितना समय लगेगा?

योजना मौजूदा ब्याज दर ₹50,000 से ₹1 लाख होने का अनुमानित समय खास बात
किसान विकास पत्र (KVP) 7.5% 9 साल 7 महीने सरकार ने पैसा दोगुना होने की अवधि तय की है।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) 8.2% लगभग 8 साल 10 महीने यह पात्र बेटियों के लिए लंबी अवधि की योजना है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) 7.1% लगभग 10 साल 2 महीने इसकी मैच्योरिटी 15 साल की होती है और टैक्स के लिहाज से भी उपयोगी है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) 8.2% लगभग 8 साल 10 महीने इसमें ब्याज हर तीन महीने में मिलता है। यह मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) 7.7% लगभग 9 साल 5 महीने इसकी मैच्योरिटी 5 साल की है और ब्याज पर कंपाउंडिंग होती है। लेकिन 5 साल बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

सिर्फ ब्याज दर देखकर निवेश न करें

  • इन योजनाओं में सिर्फ ब्याज दर देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि 50,000 रुपये बताए गए समय में अपने-आप 1 लाख रुपये मिल जाएंगे। KVP में सरकार ने 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने की अवधि में रकम दोगुनी होने की बात तय की है।
  • SSY सिर्फ पात्र बेटियों के लिए है और यह लंबी अवधि की योजना है, इसलिए इसमें पैसा अपनी जरूरत के हिसाब से तुरंत निकालना आसान नहीं है।
  • PPF की मूल मैच्योरिटी 15 साल है, इसलिए भले ही गणितीय हिसाब से 50,000 रुपये करीब 10 साल 2 महीने में दोगुने हो जाएं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि 10 साल बाद आपको खाते से 1 लाख रुपये निकालने के लिए मैच्योरिटी मिल जाएगी।
  • SCSS में ब्याज हर तिमाही दिया जाता है और यह मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, इसलिए ऊपर दिया गया करीब 8 साल 10 महीने का समय केवल गणितीय अनुमान है।
  • NSC की मैच्योरिटी 5 साल है और ब्याज कंपाउंड होता है। इसलिए 9 साल 5 महीने का आंकड़ा भी सिर्फ अनुमान है। NSC को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

Rule of 72 से भी लगा सकते हैं अनुमान

पैसा दोगुना होने का मोटा अंदाजा लगाने के लिए Rule of 72 इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 72 को ब्याज दर से भाग देते हैं, तो जो भागफल आता है वह अनुमानित समय बताता है कि कितने साल में पैसा दोगुना हो सकता है। जैसे 7.5 फीसदी ब्याज दर है तो 72 में 7.5 का भाग देने पर भागफल 9.6 प्राप्त होता है। यानी राशि को दोगुना होने में 9 साल 6 महीने लगेंगे। यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ अंदाजा है न कि पक्का नतीजा।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *