वर्दी मिलते ही बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी फरार:पति बोला-2.50 लाख खर्च कर पढ़ाया; अब कहती है तीनों में से किसी एक का मर्डर तय है

वर्दी मिलते ही बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी फरार:पति बोला-2.50 लाख खर्च कर पढ़ाया; अब कहती है तीनों में से किसी एक का मर्डर तय है

एक पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगते ही उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग निकली। अजय सिंह का कहना है कि पत्नी को पुलिस बनने के लिए करीब 2.50 लाख खर्च किए। उसने जैसा कहा वैसा किया लेकिन अब वो मेरा घर छोड़कर अपने प्रेमी विवेक के साथ भाग गई है। पत्नी ने यह भी कहा है कि हम तीनों में से किसी एक का मर्डर तय है। अजय रोहतास के डालमियानगर थाना इलाके के रहने वाले हैं। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर अजय का कहना है कि मेरी और अर्चना की शादी 26 जनवरी 2025 को हुई थी। छह महीने तक मेरा वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। इस दौरान मैंने अपनी पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरा सहयोग किया। उसके साथ सुबह दौड़ने जाता था, उसके लिए ट्रेनिंग किट खरीदी। उसकी बिहार पुलिस में नौकरी भी लग गई। पति को WhatsApp चैट देखकर हुआ था शक नौकरी लगने के बाद उसकी पहली पोस्टिंग दरभंगा में हुई। वहां जाने के बाद वो थोड़ी बदल सी गई। एक बार जब वो घर आई तो मैंने उसके मोबाइन में विवेक नाम के लड़के के साथ चैटिंग देखी। मुझे शक हुआ। पता चला कि विवेक अर्चना के गांव का ही रहने वाला है। मैंने अर्चना को समझाया। इसके बाद अर्चना की पोस्टिंग बेगूसराय हो गई। वहां जाने के बाद उसने बातचीत करनी बंद कर दी। अजय सिंह ने कहा कि अर्चना और विवेक के बीच शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी सब परेशानी के बीच मेरा एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद अर्चना को उसकी मां और जीजा समझाकर घर लेकर आए वो 6 महीने तक वो मेरे साथ रही। अजय ने बताया कि 3 जुलाई की सुबह अर्चना ने मुझे 6 बजे उठाया। 10 बजे तक मेरा भाई और मैं काम पर चले गए। बच्चे भी स्कूल चले गए। घर में सिर्फ भाभी और अर्चना थी। अर्चना ने अपनी भाभी से कहा कि वो उसके सिर में दर्द है वो दवा लेने जा रही है और वो अपने प्रेमी के साथ मेरे घर से भाग निकली। पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी घर छोड़ते समय कुछ आभूषण और नगदी भी अपने साथ ले गई हैं। पति बोला- 2 बार गर्भवती भी हुई थी अर्चना पति अजय ने बताया कि शादी के बाद अर्चना दो बार गर्भवती हुई थी, लेकिन किसी वजह से दोनों बार गर्भपात हो गया। वहीं पत्नी के घर से जाने के बाद अजय सिंह ने डालमियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला की मां भी बेटी की तलाश और मामले की जांच के लिए रोहतास SP के पास पहुंची है। रोहतास के एसपी राज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। एक पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगते ही उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग निकली। अजय सिंह का कहना है कि पत्नी को पुलिस बनने के लिए करीब 2.50 लाख खर्च किए। उसने जैसा कहा वैसा किया लेकिन अब वो मेरा घर छोड़कर अपने प्रेमी विवेक के साथ भाग गई है। पत्नी ने यह भी कहा है कि हम तीनों में से किसी एक का मर्डर तय है। अजय रोहतास के डालमियानगर थाना इलाके के रहने वाले हैं। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर अजय का कहना है कि मेरी और अर्चना की शादी 26 जनवरी 2025 को हुई थी। छह महीने तक मेरा वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। इस दौरान मैंने अपनी पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरा सहयोग किया। उसके साथ सुबह दौड़ने जाता था, उसके लिए ट्रेनिंग किट खरीदी। उसकी बिहार पुलिस में नौकरी भी लग गई। पति को WhatsApp चैट देखकर हुआ था शक नौकरी लगने के बाद उसकी पहली पोस्टिंग दरभंगा में हुई। वहां जाने के बाद वो थोड़ी बदल सी गई। एक बार जब वो घर आई तो मैंने उसके मोबाइन में विवेक नाम के लड़के के साथ चैटिंग देखी। मुझे शक हुआ। पता चला कि विवेक अर्चना के गांव का ही रहने वाला है। मैंने अर्चना को समझाया। इसके बाद अर्चना की पोस्टिंग बेगूसराय हो गई। वहां जाने के बाद उसने बातचीत करनी बंद कर दी। अजय सिंह ने कहा कि अर्चना और विवेक के बीच शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी सब परेशानी के बीच मेरा एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद अर्चना को उसकी मां और जीजा समझाकर घर लेकर आए वो 6 महीने तक वो मेरे साथ रही। अजय ने बताया कि 3 जुलाई की सुबह अर्चना ने मुझे 6 बजे उठाया। 10 बजे तक मेरा भाई और मैं काम पर चले गए। बच्चे भी स्कूल चले गए। घर में सिर्फ भाभी और अर्चना थी। अर्चना ने अपनी भाभी से कहा कि वो उसके सिर में दर्द है वो दवा लेने जा रही है और वो अपने प्रेमी के साथ मेरे घर से भाग निकली। पति ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी घर छोड़ते समय कुछ आभूषण और नगदी भी अपने साथ ले गई हैं। पति बोला- 2 बार गर्भवती भी हुई थी अर्चना पति अजय ने बताया कि शादी के बाद अर्चना दो बार गर्भवती हुई थी, लेकिन किसी वजह से दोनों बार गर्भपात हो गया। वहीं पत्नी के घर से जाने के बाद अजय सिंह ने डालमियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला की मां भी बेटी की तलाश और मामले की जांच के लिए रोहतास SP के पास पहुंची है। रोहतास के एसपी राज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *