Nepal Floods में 469 लोगों की मौत, Grand Chess Tour जीतकर प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास

Nepal Floods में 469 लोगों की मौत, Grand Chess Tour जीतकर प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास

नयी दिल्ली, 28 अगस्त की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

वि18 : नेपाल लीड बाढ़
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हुई, खोज एवं बचाव अभियान जारी
काठमांडू, मध्य नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई। आपदा के बाद तीसरे दिन भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है जबकि हिमालयी देश में करीब 1,000 लोग अब भी लापता हैं।

वि15 : नेपाल बाढ़ बांध अलर्ट
नेपाल में आपदा स्थल पर जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की नयी चेतावनी जारी
काठमांडू, इस सप्ताह के शुरु में नेपाल में जो स्थान अचानक आई बाढ़ की चपेट में आया था वहां जलस्तर बढ़ने के बाद नेपाल प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

वि5 : नेपाल बाढ़ लापता
चीन-नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 30 से अधिक देशों के नागरिक लापता
वाशिंगटन, चीन और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में बृहस्पतिवार तक कम से कम 359 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जो ट्रैकिंग, पर्यटन या हिंदू तीर्थस्थलों की यात्रा पर आए थे।

दि2 : मोदी रक्षा बंधन
प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

कांग्रेस कोचिंग
ऑनलाइन कोचिंग में सरकारी संसाधनों का निवेश जवाबदेही से बचने की ‘नौटंकी’: जयराम रमेश
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश की ‘‘चरमराई’’ शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने और सार्वजनिक शिक्षा में निवेश बढ़ाने के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑनलाइन कोचिंग में सरकारी संसाधनों का निवेश करने का फैसला किया है, जो ‘‘जवाबदेही से बचने की एक नौटंकी’’ है।

प्रादे37 : महाराष्ट्र मराठी ऑटो टैक्सी
मराठी सीखने के लिए एक साल की छूट से आजीविका का खतरा टला: ऑटो और टैक्सी यूनियन
मुंबई, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने मराठी का कामकाज लायक ज्ञान हासिल करने के लिए एक साल का समय देने के फैसले का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस विस्तार से उनकी आजीविका पर मंडरा रहा तात्कालिक खतरा टल गया है।

प्रादे34 : गुजरात नेपाल बाढ़ लापता
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के 26 लोग अब भी लापता
अहमदाबाद, नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद गुजरात के लापता लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इनमें राज्य के कई प्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे26 : उप्र गायक हत्या जांच
अंकित बालियान हत्याकांड: चार हमलावरों की तलाश, हरियाणा तक पहुंची पुलिस की जांच
मुजफ्फरनगर (उप्र), शामली में हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीम चार हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के हरियाणा की ओर भागने के संकेत मिले हैं।

अर्थ5 : सीतारमण भारत कनाडा
भारत और कनाडा ने 2026 के अंत तक व्यापार वार्ता पूरी करने का लक्ष्य तय किया
वाशिंगटन, द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और कनाडा ने कहा कि वे 2026 के अंत तक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत पूरी करने और जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर बातचीत शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

खेल5 : खेल शतरंज जीसीटी लीड भारत
प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने
सेंट लुई (अमेरिका), ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया।

खेल8 : खेल गोल्फ महिला आयरिश ओपन
प्रणवी की शानदार शुरुआत, दीक्षा, त्वेशा और अवनी पर कट से चूकने का खतरा
स्ट्राफ़न (आयरलैंड), प्रणवी उर्स ने केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों दीक्षा डागर, अवनी प्रशांत और त्वेसा मलिक पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *