दिल्ली में बहनों से राखी बंधवाएंगे तेजस्वी-तेज प्रताप:नीतीश बोले- पेड़ों की रक्षा का लें संकल्प; सीएम सम्राट ने कहा- मजबूत हों भाई-बहन के रिश्ते

दिल्ली में बहनों से राखी बंधवाएंगे तेजस्वी-तेज प्रताप:नीतीश बोले- पेड़ों की रक्षा का लें संकल्प; सीएम सम्राट ने कहा- मजबूत हों भाई-बहन के रिश्ते

आज रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। वहीं, लालू परिवार इस बार दिल्ली में रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगा। नीतीश बोले- पेड़ों की रक्षा का लें संकल्प पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के साथ ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण और पेड़ों का संरक्षण जरूरी है। नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि रक्षाबंधन और बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के मौके पर सभी पेड़ों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें। सीएम सम्राट ने कहा- मजबूत हों भाई-बहन के रिश्ते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह त्योहार पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और रिश्तों की मिठास को और मजबूत करे। सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियों का संचार हो। सीएम ने अपने संदेश के साथ रक्षाबंधन का पारंपरिक मंत्र भी लिखा- “येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।“ दिल्ली में लालू परिवार मनाएगा रक्षाबंधन लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार भी रक्षाबंधन के लिए दिल्ली में है। दिल्ली में ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अपनी बहनों से राखी बंधवाएंगे। परिवार के लिए रक्षाबंधन का यह त्योहार इस बार दिल्ली में ही मनाया जाएगा। आज रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। वहीं, लालू परिवार इस बार दिल्ली में रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगा। नीतीश बोले- पेड़ों की रक्षा का लें संकल्प पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के साथ ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण और पेड़ों का संरक्षण जरूरी है। नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि रक्षाबंधन और बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के मौके पर सभी पेड़ों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें। सीएम सम्राट ने कहा- मजबूत हों भाई-बहन के रिश्ते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रक्षाबंधन की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने X पर लिखा कि यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह त्योहार पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और रिश्तों की मिठास को और मजबूत करे। सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियों का संचार हो। सीएम ने अपने संदेश के साथ रक्षाबंधन का पारंपरिक मंत्र भी लिखा- “येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।“ दिल्ली में लालू परिवार मनाएगा रक्षाबंधन लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार भी रक्षाबंधन के लिए दिल्ली में है। दिल्ली में ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अपनी बहनों से राखी बंधवाएंगे। परिवार के लिए रक्षाबंधन का यह त्योहार इस बार दिल्ली में ही मनाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *