दरभंगा में गुरुवार की रात डायल-112 की टीम पर एक नशेड़ी ने हमला कर दिया। जिसमें एसआई समेत 4 पुलिस वाले घायल हो गए। सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने देखा कि एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब युवक को समझाने और पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी सिंहवाड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गश्ती दल भी मौके पर पहुंचा। आरोपी की पहचान मिट्ठू कुमार साहू (25) के रूप में हुई है। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की है। हमले में इन पुलिस वालों को लगी चोट घायल पुलिस वालों में एसआई दिनेश शर्मा (53), सिपाही अनीश कुमार (24), सिपाही रौशन कुमार (26) और सिपाही मनिता कुमारी (24) हैं। बताया गया कि एसआई दिनेश शर्मा को घटना में गंभीर चोट लगी है। एसआई दिनेश शर्मा को चोट अधिक होने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि भरवाड़ा वार्ड नंबर-1 में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां आरोपी मिट्ठू कुमार साहू ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में गुरुवार की रात डायल-112 की टीम पर एक नशेड़ी ने हमला कर दिया। जिसमें एसआई समेत 4 पुलिस वाले घायल हो गए। सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने देखा कि एक युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब युवक को समझाने और पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी सिंहवाड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गश्ती दल भी मौके पर पहुंचा। आरोपी की पहचान मिट्ठू कुमार साहू (25) के रूप में हुई है। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की है। हमले में इन पुलिस वालों को लगी चोट घायल पुलिस वालों में एसआई दिनेश शर्मा (53), सिपाही अनीश कुमार (24), सिपाही रौशन कुमार (26) और सिपाही मनिता कुमारी (24) हैं। बताया गया कि एसआई दिनेश शर्मा को घटना में गंभीर चोट लगी है। एसआई दिनेश शर्मा को चोट अधिक होने के कारण विशेष निगरानी में रखा गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली थी कि भरवाड़ा वार्ड नंबर-1 में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां आरोपी मिट्ठू कुमार साहू ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

