5 सितंबर से शुरू होगी महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग:8 टीमें और 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, IPL की तर्ज पर होंगे मुकाबले

5 सितंबर से शुरू होगी महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग:8 टीमें और 200 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, IPL की तर्ज पर होंगे मुकाबले

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स क्रिकेट फाउंडेशन सोसायटी 5 सितंबर को बीजेआरडी खेल मैदान में महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आयोजन करेगी। इस लीग में जिले की 8 टीमें हिस्सा लेंगी और अब तक 200 से अधिक खिलाड़ी इसमें पंजीकरण करवा चुके हैं। एमपीएल चेयरमैन डॉ. विक्रांत सिंह और फाउंडेशन अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का गठन युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए किया गया है। लीग के तहत 160 खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है, जबकि शेष खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। ये मैच हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। सभी मुकाबले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर होंगे। खेल मैदान तैयार आयोजन के लिए खेल मैदान तैयार कर लिया गया है और प्रशासनिक अनुमति भी मिल चुकी है। खिलाड़ियों को चोट लगने की स्थिति में एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। साथ ही, दर्शकों के लिए एक वीआईपी बॉक्स भी बनाया गया है। ये रहे मौजूद इस दौरान सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, विक्रम कोच, अंकित बाल्दिया (वॉयस चेयरमैन), रविकन (खजाना), दीपांशु जेलदार, देवेंद्र सिंह, मंजीत यादव और जितेंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *