रक्षाबंधन पर आज भी संभलकर निकलें। गाजियाबाद में आज वाहनों का डायवर्जन किया गया है। जहां एनएच 9 पर भारी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। एक दिन पहले 27 अगस्त को भी डायवर्जन था, लेकिन उसक बाद भी दोपहर से लेकर रात्रि तक भीषण जाम लगा रहा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर डासना से लेकर लालकुआ, इंदिरारम और दिल्ली के अक्षरधाम तक वाहन रेंगते रहे। एक दिन पहले जाम की तस्वीरें सामान्य वाहनों के लिए NH-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे गाजियाबाद और दिल्ली की ओर से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले सामान्य सवारी वाहन NH-9 या दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि डायवर्जन के दौरान निर्धारित रास्तों का ही इस्तेमाल करें। इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। मालवाहक वाहनों के लिए NH-9 बंद रक्षाबंधन के दौरान मालवाहक वाहनों के लिए अलग व्यवस्था रहेगी। दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले मालवाहक वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे। डायवर्जन लागू रहने तक NH-9 पर सभी तरह के मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दौरान सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन पार्क न करें। यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस के मुताबिक, त्योहार पर लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम बनाए रखना प्राथमिकता है। वाहन चालक डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित मार्ग से ही आवागमन करें।

