बिहार- आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना:20 जिलों में यलो अलर्ट; 1 सितंबर तक हेवी रेन की चेतावनी; अबतक 42% कम बारिश

बिहार- आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना:20 जिलों में यलो अलर्ट; 1 सितंबर तक हेवी रेन की चेतावनी; अबतक 42% कम बारिश

बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। राज्य में 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में सासाराम में तेज बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पटना में दिनभर बादल छाए रहे और उमस बनी रही। 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुपौल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। अब तक 42% कम बारिश बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है। राज्य में अब तक 749.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 434.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यानी अब तक 315.4 मिमी बारिश की कमी है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश का दौर इस कमी को कुछ हद तक कम कर सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, 29 से 31 अगस्त तक पटना का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। क्यों बदल रहा मौसम बिहार में मौसम में बदलाव की बड़ी वजह मानसून का सक्रिय होना है। पूर्वी भारत में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने से बिहार में नमी वाली हवाओं का प्रभाव भी बढ़ रहा है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में बादल बनने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बन रही है। IMD ने 26 अगस्त से 1 सितंबर तक बिहार में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। राज्य में 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में सासाराम में तेज बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पटना में दिनभर बादल छाए रहे और उमस बनी रही। 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुपौल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। अब तक 42% कम बारिश बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है। राज्य में अब तक 749.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले सिर्फ 434.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यानी अब तक 315.4 मिमी बारिश की कमी है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश का दौर इस कमी को कुछ हद तक कम कर सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, 29 से 31 अगस्त तक पटना का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। क्यों बदल रहा मौसम बिहार में मौसम में बदलाव की बड़ी वजह मानसून का सक्रिय होना है। पूर्वी भारत में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने से बिहार में नमी वाली हवाओं का प्रभाव भी बढ़ रहा है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में बादल बनने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बन रही है। IMD ने 26 अगस्त से 1 सितंबर तक बिहार में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *