किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप चार पहिया वाहन से किशनगंज से कोचाधामन थाना क्षेत्र होते हुए दरभंगा ले जाई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई इस सूचना के सत्यापन के लिए एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एएनटीएफ किशनगंज और कोचाधामन धनपुरा पिकेट के अधिकारी शामिल थे। विशेष टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के ग्राम पुनास की मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान रहमतपाड़ा चौक की ओर से एक सफेद रंग की सुजुकी अर्टिगा (रजि. नं. BR-11-BJ-1165) तेजी से आती दिखाई दी। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनकी पहचान देहरादून (उत्तराखंड) के गढ़ी कैंट निवासी 59 वर्षीय विपिन पवार और किशनगंज के खगड़ा, मझिया टोला निवासी 56 वर्षीय मुजिबुर रहमान के रूप में हुई। अर्टिगा की डिक्की में रखे सूटकेस और बैग जब्त तलाशी के दौरान अर्टिगा की डिक्की में रखे सूटकेस और बैग से कुल 80.9 किलोग्राम गांजा और 14,820 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में विपिन पवार ने बताया कि वह असम से गांजा लाकर दरभंगा (बिहार) के तस्करों को सप्लाई करता है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर असम और दरभंगा में उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के साथ-साथ बरामद मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 451/26 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/20(b)(ii)(c)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशनगंज पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप चार पहिया वाहन से किशनगंज से कोचाधामन थाना क्षेत्र होते हुए दरभंगा ले जाई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई इस सूचना के सत्यापन के लिए एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एएनटीएफ किशनगंज और कोचाधामन धनपुरा पिकेट के अधिकारी शामिल थे। विशेष टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के ग्राम पुनास की मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान रहमतपाड़ा चौक की ओर से एक सफेद रंग की सुजुकी अर्टिगा (रजि. नं. BR-11-BJ-1165) तेजी से आती दिखाई दी। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनकी पहचान देहरादून (उत्तराखंड) के गढ़ी कैंट निवासी 59 वर्षीय विपिन पवार और किशनगंज के खगड़ा, मझिया टोला निवासी 56 वर्षीय मुजिबुर रहमान के रूप में हुई। अर्टिगा की डिक्की में रखे सूटकेस और बैग जब्त तलाशी के दौरान अर्टिगा की डिक्की में रखे सूटकेस और बैग से कुल 80.9 किलोग्राम गांजा और 14,820 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में विपिन पवार ने बताया कि वह असम से गांजा लाकर दरभंगा (बिहार) के तस्करों को सप्लाई करता है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर असम और दरभंगा में उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के साथ-साथ बरामद मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा है। इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 451/26 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/20(b)(ii)(c)/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

