लुधियाना में पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग:तीसरी मंजिल पर था गोदाम; 400 फीट लंबी पाइप लगाकर 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

लुधियाना में पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग:तीसरी मंजिल पर था गोदाम; 400 फीट लंबी पाइप लगाकर 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

लुधियाना के भीड़भाड़ वाले इलाके फील्ड गंज में कूचा नंबर 14 में स्थित नैतिक हैंडलूम (पर्दे की दुकान) की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दे दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। तीसरी मंजिल पर रखा था भारी सामान, 400 फीट लंबी पाइप से बुझाई आग जानकारी के अनुसार नैतिक हैंडलूम दुकान की ऊपरी (तीसरी) मंजिल पर पर्दे और हैंडलूम का भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था जिस वजह से आग तेजी से फैलने लगी। आग काफी ऊंचाई पर थी इसलिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को इसे बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए लगभग 400 फीट लंबी पाइप लगाकर तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचाया। करीब 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लगातार पानी की बौछार की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। काम से जा रहे पार्षद ने देखी भीड़,तुरंत घुमाया फायर ब्रिगेड को फोन घटना की जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद मुकेश खत्री ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में वहां से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो नैतिक हैंडलूम की तीसरी मंजिल से आग की लपटें निकल रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्षद खत्री ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुछ ही समय में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है,लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *