पुलिस ऑफिस की छत से सिपाही ने लगाई छलांग:16 घंटे पहले X पर लिखा था- सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं

पुलिस ऑफिस की छत से सिपाही ने लगाई छलांग:16 घंटे पहले X पर लिखा था- सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं

कानपुर देहात में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अंकित देशवाल ने पुलिस ऑफिस की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद घायल सिपाही को तत्काल ई-रिक्शा से करीब 3 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अंकित के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया है। प्लास्टर लगाया गया है। इस घटना से लगभग 16 घंटे पहले सिपाही अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था, ‘आप लोग सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं, अरे अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं न।’ अंकित ने अपनी पोस्ट में कानपुर देहात पुलिस सहित कई पुलिस अधिकारियों को टैग किया था। अब जानिए पूरा मामला… बहन के लापता होने को लेकर पुलिस से नाराज अंकित मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसकी बहन कुछ साल पहले लापता हो गई थी। इस मामले में फिरोजाबाद में एफआईआर दर्ज हुई थी। अंकित का आरोप है कि पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उसका यह भी आरोप है कि बहन के नाम पर करीब एक लाख रुपये की एफडी भी निकाल ली गई। सोशल मीडिया पर लगातार उठाता रहा सवाल बहन के मामले को लेकर अंकित लगातार सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाता रहा। अधिकारियों के अनुसार, इस वजह से उसे कई बार लाइन हाजिर भी किया गया था। इसके बावजूद उसने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना जारी रखा। बहन का मामला कोर्ट में चल रहा अंकित की बहन के लापता होने का मामला फिलहाल फिरोजाबाद जिला न्यायालय में चल रहा है। बताया गया है कि कोर्ट के निर्देश पर अंकित के बयान दर्ज करने के लिए कानपुर देहात पुलिस को कहा गया था। सदर सीओ संजय सिंह के कार्यालय से उसे बयान के लिए नोटिस भी दिया गया था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अंकित इसी नोटिस के संबंध में पुलिस ऑफिस आया था या किसी दूसरे काम से। एएसपी बोले- छत से झांकते समय गिरा कानपुर देहात के एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया- अंकित छत से नीचे झांक रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। अंकित ने कुछ दिन पहले पुलिस लाइन में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। उस समय वह खुद मौके पर पहुंचे थे और सिपाही को समझाया था। बहन के मामले की जांच फिरोजाबाद पुलिस कर रही एएसपी ने बताया- अंकित की बहन के लापता होने के मामले की जांच फिरोजाबाद पुलिस कर रही है। इसी मामले को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। वहीं अंकित ने अपने बयान में खुद छत से छलांग लगाने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *