भारतीय महिला हॉकी टीम का आज जर्मनी से मैच:सिरसा की सविता पूनिया ने कहा, पांचवें स्थान के लिए रहेगा फोकस

भारतीय महिला हॉकी टीम का आज जर्मनी से मैच:सिरसा की सविता पूनिया ने कहा, पांचवें स्थान के लिए रहेगा फोकस

हॉकी वर्ल्ड कप (FIH) में भारतीय महिला हॉकी टीम का आज वीरवार को जर्मनी के टीम के साथ मैच होगा। अब सभी की इस मैच पर नजरें रहेंगी, क्योंकि भारतीय टीम पांचवें और छठे स्थान के लिए खेलेगी। यदि भारतीय टीम मैच जीतेगी तो पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी और मैच में हार मिली तो छठा स्थान मिलेगा। टीम में सिरसा की सविता पूनिया भी खेल रही है, जो बाकी खिलाड़ियों में सीनियर होने के साथ-साथ गोलकीपर की अहम भूमिका निभा रही है। सविता जर्मनी की टीम से होने वाले मैच के लिए अभ्यास में जुटी है। वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे इस मैच का लाइव प्रसारण चलेगा। कप्तान सलीमा टेटे व गोलकीपर सविता पूरी टीम के साथ जीत के इरादे से उतरेगी। सविता पूनिया का कहना है कि उनकी टीम पांचवें और छठे स्थान के लिए जर्मनी के खिलाफ खेलेगी और जीत के लिए फोकस रहेगा। चीन और ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच ड्रॉ होने के कारण उनकी टीम सेमी फाइनल से बाहर हो गई है। इससे टीम पर प्रेशर आ गया और खिलाड़ियों को जीत हासिल नहीं हो सकी। अभी भी टीम अपने अगले मैच की जीत के लिए खेलने को मैदान में उतरेगी। चीन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन था सविता का इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर सविता पूनिया ने चीन के खिलाफ इस मैच में उप कप्तान और एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में भूमिका निभाई। भारत की ‘ग्रेट वॉल’ कही जाने वाली सविता पूनिया ने चीनी फॉरवर्ड्स के कई खतरनाक हमलों को नाकाम कर दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 0-0 से ड्रॉ हो गया था। टीम में ये खिलाड़ी शामिल भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचू देवी खरीबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी डबास, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरंबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *