निजी अस्पताल में अबॉर्शन के बाद महिला की मौत:देवरिया में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

निजी अस्पताल में अबॉर्शन के बाद महिला की मौत:देवरिया में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

देवरिया जिले के पथरदेवा स्थित आरोही हॉस्पिटल में उपचार के बाद 27 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने और बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोही हॉस्पिटल में उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। पथरदेवा क्षेत्र की सिरवानिया ग्रामसभा निवासी जसवीर (27), पत्नी राजीव कुमार, का 10 अगस्त को आरोही हॉस्पिटल में अबॉर्शन कराया गया था। परिजनों के अनुसार, इसके कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर परिजन उसे दोबारा पथरदेवा स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग महिला को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान महिला की आंत में गंभीर समस्या होने की बात बताई।
इसके बाद परिजन महिला को बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *