राष्ट्र चेतना मिशन ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी:बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर्व पर किया सम्मान

राष्ट्र चेतना मिशन ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी:बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर्व पर किया सम्मान

बुलंदशहर में राष्ट्र चेतना मिशन की महिला टीम ने रक्षाबंधन पर्व पर कोतवाली नगर क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। यह कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 12 बजे ऊपरकोट स्थित थाना परिसर में आयोजित किया गया। संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने कोतवाली नगर प्रभारी इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह, एसएसआई वीरेन्द्र शर्मा, एसआई हर्षित गर्ग, एसआई बृजेश सिंह, कांस्टेबल डेविड शर्मा, लवली चौधरी, राहुल यादव, अंकित बालियान, अशोक कुमार और समय सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिष्ठान खिलाया। देखें, 4 तस्वीरें… राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिसकर्मियों के परिश्रम को नमन करते हुए सभी का विशेष आभार व्यक्त किया। राष्ट्र चेतना मिशन की महिला प्रमुख अनीता त्यागी ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर वे समाज के वास्तविक रक्षक पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके सुखद जीवन की प्रार्थना करती हैं। उन्होंने नागरिकों की सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए सभी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष हेमन्त सिंह, महिला प्रमुख अनीता त्यागी, पूनम चौहान, सुषमा ठाकुर, पूनम अग्रवाल, देव शर्मा, गुरुदत्त सैन और मुकुल कुमार शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *