प्रेमिका ने शादी से इनकार किया, युवक ने खाया जहर:गांव की ही युवती से चल रहा अफेयर, प्रतापगढ़ ट्रामा सेंटर में भर्ती

प्रेमिका ने शादी से इनकार किया, युवक ने खाया जहर:गांव की ही युवती से चल रहा अफेयर, प्रतापगढ़ ट्रामा सेंटर में भर्ती

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत गंभीर है, जिसे परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना चौबेपट्टी गांव की है। 22 वर्षीय जितेंद्र सरोज का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। बुधवार दोपहर जितेंद्र ने फोन पर युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा और उस पर दबाव बनाने लगा। युवती ने शादी के लिए कुछ और समय मांगा, जिससे नाराज होकर जितेंद्र ने पहले नशा किया और फिर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद जितेंद्र अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान, फोन पर उसकी बातचीत सुन रहे एक युवक को घटना की जानकारी हुई। उसने तुरंत जितेंद्र के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खिड़की के सहारे किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। अचेत अवस्था में जितेंद्र को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *