ट्रैक्टर-ट्राली को बस ने मारी टक्कर, चालक की मौत:संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा, सरिया लेकर लौट रहा था

ट्रैक्टर-ट्राली को बस ने मारी टक्कर, चालक की मौत:संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुआ हादसा, सरिया लेकर लौट रहा था

संभल में मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली चालक की मौत हो गई। बुधवार रात करीब 11 बजे जुनावई थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जुनावई थाना क्षेत्र के खेड़ामानी गांव सूरजपाल (38) के रूप में हुई है। वह अपने एक सहयोगी के साथ मकान निर्माण के लिए सरिया लेकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर चालक सूरजपाल और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। सूरजपाल की मौत की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी शांति और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *