पलेरा-मोहनगढ़ में 24 घंटे में 4 इंच बारिश:टीकमगढ़-झांसी हाईवे बंद, कॉलोनियों में पानी भरा; नाले पर अतिक्रमण से बिगड़े हालात

पलेरा-मोहनगढ़ में 24 घंटे में 4 इंच बारिश:टीकमगढ़-झांसी हाईवे बंद, कॉलोनियों में पानी भरा; नाले पर अतिक्रमण से बिगड़े हालात

टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जिले में औसतन 2.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। पलेरा और मोहनगढ़ में करीब 4 इंच बारिश होने से नदी-नाले उफान पर हैं। टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर पूनौल नाला उफनाने से पुलिया के ऊपर पानी बह रहा है और यात्री बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। रातभर हुई बारिश के बाद टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर पूनौल नाला उफान पर आ गया। पुलिया के ऊपर पानी बहने से यात्री बसों और अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया। टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर बल्देवगढ़ में विंध्यवासिनी मंदिर के पास और टीकमगढ़-लिधौरा रोड पर सरपट नाले में भी पानी बढ़ गया है। शहर की कॉलोनियों में भरा पानी बारिश के कारण टीकमगढ़ की भटनागर कॉलोनी और कौशलपुरी कॉलोनी में जलभराव हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों पर अतिक्रमण के कारण हर साल बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। लोगों ने नगर पालिका पर अवैध मकानों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बान सुजारा बांध के तीन गेट खोले बारिश के बाद बान सुजारा बांध पूरी क्षमता तक भर गया है। बांध के तीन गेट खोलकर 198 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कुंडेश्वर में जमडार नदी उफान पर है। छोटा रिपटा डूब गया है, जबकि बड़े पुल से करीब 3 फीट नीचे पानी बह रहा है। पिछले 24 घंटे में टीकमगढ़ तहसील में 55 मिमी से अधिक बारिश हुई। बड़ागांव और बल्देवगढ़ में करीब 2-2 इंच, जतारा में 3.5 इंच, लिधौरा में 3 इंच और खरगापुर में करीब 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। पलेरा और मोहनगढ़ में करीब 4 इंच बारिश हुई। जिले में अब तक 27.6 इंच बारिश टीकमगढ़ जिले में अब तक औसतन 27.6 इंच बारिश हो चुकी है। पलेरा में करीब 40 इंच और टीकमगढ़ तहसील में 36.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। लिधौरा में सबसे कम करीब 13 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और रात करीब 3 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *