डीगेंद्र डेथ मिस्ट्री, दोस्त पुलिस से डरकर गुरुग्राम आया:UP पुलिस दरवाजे पर पहुंची, अंदर गोली चली; बहन राखी बांधने आई तो लव-स्टोरी पता चली

डीगेंद्र डेथ मिस्ट्री, दोस्त पुलिस से डरकर गुरुग्राम आया:UP पुलिस दरवाजे पर पहुंची, अंदर गोली चली; बहन राखी बांधने आई तो लव-स्टोरी पता चली

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग रह रहे डीगेंद्र की डेथ अब मिस्ट्री बन गई है। यूपी पुलिस से बचने के लिए उसके कमरे पर ठहरा दोस्त पंकज इसे सुसाइड बता रहा है, मगर परिजन इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस जांच में उसकी सीक्रेंट लव लाइफ, क्रिमिनल केस को लेकर कई खुलासे हुए हैं। जिस गन से उसे गोली लगी थी, उसका अभी तक लाइसेंस भी नहीं मिला है। वहीं, परिजनों को उसकी गर्लफ्रेंड के बार में भी भनक नहीं थी। डीगेंद्र की बहन उसे राखी बांधने के लिए फ्लैट पर पहुंची तो उसे लिव-इन पार्टनर का पता चला। उधर, गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि यूपी पुलिस को इनके ठिकाने का पता चल गया था। पुलिस जैसे ही इनके दरवाजे पर पहंची दोनों अंदर वॉशरूम में घुस गए। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। जिससे डीगेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसे देखकर यूपी पुलिस वहां से चली गई। फिल्हाल, पुलिस डीगेंद्र की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। पहले देखिए, डीगेंद्र की 2 तस्वीरें:- यूपी पुलिस से छिपकर गुरुग्राम आने की कहानी बिजनौर में कई वारदात की: डीगेंद्र बिजनौर के लालपुर गांव का रहने वाला था। उसका साथी तितोसरा, बिजनौर निवासी पंकज भी कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों पर मारपीट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस से छिपकर गुरुग्राम आया: कई महीनों से यूपी पुलिस पंकज की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी के चलते वह करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-14 के राजीव नगर में डीगेंद्र के फ्लैट पर यूपी पुलिस से बचने के लिए आया था। यूपी पुलिस को पंकज का इनपुट मिल गया था। यूपी पुलिस फ्लैट पर पहुंची: बुधवार सुबह यूपी पुलिस के 4 जवान सिविल ड्रेस में उसे पकड़ने के लिए पहुंचे। इस समय फ्लैट में डीगेंद्र की गर्लफ्रेंड, उसकी बहन और पंकज मौजूद थे। पुलिस ने जैसे ही गेट खटखटाया, पंकज और डीगेंद्र डर गए। दोनों वॉशरूम में जाकर छिप गए। जहां गोली लगने से डीगेंद्र की मौत हो गई। पेट के ऊपरी हिस्से पर लगी गोली पुलिस के अुसार, डीगेंद्र के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। क्राइम इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि इस हिस्से पर सुसाइड करने के लिए गोली चलाना मुश्किल है। आशंका है वॉशरूम के अंदर पंकज और डीगेंद्र की छीनाझपटी हुई, जिससे गोली चली। गर्लफ्रेंड भी बिजनौर की रहने वाली पुलिस जांच में सामने आया है कि डीगेंद्र की गर्लफ्रेंड भी बिजनौर की ही रहने वाली है। करीब दो साल तक वह गर्लफ्रेंड के साथ हरिद्वार रहा। इसके बाद डेढ़ साल पहले गुरुग्राम आ गया था। वहीं, डीगेंद्र के पिता का कुछ समय पहले कैंसर से निधन हो चुका है। परिवार में अकेला बच्चा था। सोशल मीडिया पर पेशी की रील डीगेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने पेशी की रील पोस्ट की थी। इस रील में हथकड़ियों के साथ वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ नजर आ रहा है। वहीं, एक अन्य रील में उसके साथ कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें पुलिस पेशी पर ले जाती दिख रही है। इसी तरह कुछ हथियारों के साथ भी वह रील शेयर करता था। डीगेंद्र का एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें उसकी गर्दन पर गन का टैटू बना नजर आ रहा है। पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट भी छान रही है। SHO बोले- मामले की जांच कर रहे सेक्टर-14 थाने के SHO अमित का कहना है- अभी जांच की जा रही है कि यूपी पुलिस के साथ उनकी क्या बातचीत हुई। परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही डेथ की टाइमिंग और कारण पता चल सकेगा। ————— यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड संग रह रहे युवक का सुसाइड:दावा-UP के पुलिसकर्मी कमरे पर आए, देखते ही खुद को गोली मारी; बहन राखी बांधने आई थी हरियाणा के गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग रह रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान उसका एक दोस्त, बहन और गर्लफ्रेंड रूम में ही मौजूद थी। गोली चलते ही बहन और गर्लफ्रेंड चीखने लगीं। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *