सदर अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला चिकित्सक पर उनके पति ने पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने डॉक्टर के चेहरे पर जूते से वार करने के बाद आंखों और चेहरे पर मिर्ची स्प्रे डाल दिया। शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ने कोतवाली थाने में अपने पति डॉ. कृष्ण गोपाल के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… चेहरे और शरीर पर जूते से हमला डॉ. निधि के अनुसार, वह बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंच रही थीं। इसी दौरान उनके पति उनका पीछा करते हुए अस्पताल परिसर में पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉ. निधि ने आरोप लगाया कि उनके पति ने चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जूते से हमला किया। इसके बाद आंखों और चेहरे पर मिर्ची स्प्रे कर दिया, जिससे उन्हें तेज जलन और परेशानी होने लगी। मिर्ची स्प्रे की बोतल भी बरामद घटना के दौरान शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मिर्ची स्प्रे की बोतल भी बरामद की है। 2018 में हुई थी शादी हुई थी लव मैरिज डॉ. निधि ने बताया कि वर्ष 2018 में उनका डॉ. कृष्ण गोपाल से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की तीन साल की एक बेटी है, जो फिलहाल उनके साथ रहती है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं। 2025 में दोनों अलग रह रहे हैं डॉ. निधि के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने नवंबर 2025 में न्यायालय का रुख किया था। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं और उनके बीच मामला न्यायालय में लंबित है। उन्होंने पति, सास रंजू देवी और तीन ननद पर 40 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके पति जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ट्यूटर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज होने का भी दावा किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और डॉ. कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से मिर्ची स्प्रे की बोतल बरामद की है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि महिला चिकित्सक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदर अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला चिकित्सक पर उनके पति ने पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने डॉक्टर के चेहरे पर जूते से वार करने के बाद आंखों और चेहरे पर मिर्ची स्प्रे डाल दिया। शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सदर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ने कोतवाली थाने में अपने पति डॉ. कृष्ण गोपाल के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… चेहरे और शरीर पर जूते से हमला डॉ. निधि के अनुसार, वह बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंच रही थीं। इसी दौरान उनके पति उनका पीछा करते हुए अस्पताल परिसर में पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। डॉ. निधि ने आरोप लगाया कि उनके पति ने चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जूते से हमला किया। इसके बाद आंखों और चेहरे पर मिर्ची स्प्रे कर दिया, जिससे उन्हें तेज जलन और परेशानी होने लगी। मिर्ची स्प्रे की बोतल भी बरामद घटना के दौरान शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मिर्ची स्प्रे की बोतल भी बरामद की है। 2018 में हुई थी शादी हुई थी लव मैरिज डॉ. निधि ने बताया कि वर्ष 2018 में उनका डॉ. कृष्ण गोपाल से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की तीन साल की एक बेटी है, जो फिलहाल उनके साथ रहती है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं। 2025 में दोनों अलग रह रहे हैं डॉ. निधि के मुताबिक, प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने नवंबर 2025 में न्यायालय का रुख किया था। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं और उनके बीच मामला न्यायालय में लंबित है। उन्होंने पति, सास रंजू देवी और तीन ननद पर 40 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके पति जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ट्यूटर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज होने का भी दावा किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और डॉ. कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से मिर्ची स्प्रे की बोतल बरामद की है। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि महिला चिकित्सक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

