Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम

Eng vs Pak 2nd Test: जो रूट कल गुरुवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में कदम रखते ही स्टुअर्ट ब्रॉड का 167 टेस्‍ट खेलने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ने की तरफ एक और कदम बढ़ा देंगे। 

Eng vs Pak 2nd Test: इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच 27 अगस्‍त से लंदन स्थिति लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मुकाबला खेला जाएगा। लीड्स में खेले गए पहले टेस्‍ट में मेजबान इंग्लिश टीम ने पारी और 103 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। ऐसे में वह दूसरे टेस्‍ट को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पाकिस्‍तान की टीम बाबर आजम की अगुवाई में इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करने उतरेगी। इस मैच में इंग्‍लैंड के मौजूदा टेस्‍ट कप्‍तान जो रूट मैदान पर कदम रखते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। यह उनके करियर का 168वां टेस्‍ट होगा। वह इस मैच में उतरते ही वह स्‍टूअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ देंगे।

रिकी पोंटिंग और स्‍टीव वॉ की करेंगे बराबरी

बता दें कि अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर में सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट खेलने का महारिकॉर्ड भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने अपने टेस्‍ट करियर में सर्वाधिक 200 टेस्‍ट खेले। उनके बाद दूसरे पायदान पर जेम्‍स एंडरसन हैं, जिन्‍होंने अपने करियर में कुल 188 टेस्‍ट खेले। इसके बाद तीसरे नंबर पर संयुक्‍त रूप से रिकी पोंटिंग और स्‍टीव वॉ हैं, जिन्‍होंने 168-168 टेस्‍ट खेले थे।

गुरुवार को लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर कदम रखते ही जो रूट पोंटिंग और स्‍टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे। इसके बाद ऐजबेस्‍टन में पाकिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्‍ट में वह पोंटिंग और वॉ को भी पीछे छोड़कर तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी देश मैच रन विकेट कैच
1 सचिन तेंदुलकर भारत 200 15,921 46 115
2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 188 1,353 704 107
3 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 168 13,378 5 196
3 स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 168 10,927 92 112
5 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 167 3,662 604 55
5 जो रूट इंग्लैंड 167 14,180 74 219
7 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 166 13,289 292 200
8 शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 164 11,867 9 66
8 राहुल द्रविड़ भारत 164 13,288 1 210
10 एलिस्टर कुक इंग्लैंड 161 12,472 1 175

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *