चंदौली एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए:इंस्पेक्टर और एसआई को नई तैनाती मिली, एक लाइन हाजिर

चंदौली एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए:इंस्पेक्टर और एसआई को नई तैनाती मिली, एक लाइन हाजिर

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार देर शाम जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। चकिया थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को मुगलसराय कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को चकिया कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अर्जुन सिंह को मिली मुगलसराय की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह करीब 13 महीने तक चकिया थानाध्यक्ष के पद पर रहे। इस दौरान पुलिस ने कई मामलों का खुलासा किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों को देखते हुए एसपी ने उन्हें मुगलसराय जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी दी है। अब अर्जुन सिंह के सामने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ शहर में जाम की समस्या से निपटने की चुनौती भी होगी।
संजय सिंह बने चकिया के नए कोतवाल डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को चकिया कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग में उन्हें मिलनसार और मृदुभाषी अधिकारी बताया जाता है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए एसपी आकाश पटेल ने उन्हें चकिया की जिम्मेदारी सौंपी है। विजय प्रताप सिंह लाइन हाजिर मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग में चर्चा है कि उनकी कार्यशैली को लेकर अधिकारी नाराज चल रहे थे। हालांकि, लाइन हाजिर किए जाने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद अब मुगलसराय और चकिया जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारियों के सामने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *