जसोल में नगर पालिका चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने जसोल नगर पालिका चुनाव कार्यालय में रणनीतिक बैठक आयोजित की। बैठक में विधायक डॉ. अरुण चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, चुनाव प्रभारी, कार्यकर्ता और चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले दावेदार मौजूद रहे। बैठक में संगठन की एकजुटता, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कहा कि जसोल में पहली बार नगर पालिका चुनाव होने जा रहे हैं। यह क्षेत्र के विकास और मजबूत स्थानीय नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड और बूथ पर सक्रिय होकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने तथा भाजपा के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। ‘विकसित जसोल’ के संकल्प पर जोर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्रसिंह जसोल ने ‘विकसित जसोल’ के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जसोल का पहला नगर पालिका चुनाव इस संकल्प को साकार करने का अवसर है। लक्ष्य जसोल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, बेहतर जनसुविधाओं से युक्त और सुनियोजित नगर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने चुनाव के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी प्रत्येक आवेदक की भावना का सम्मान करती है, लेकिन प्रत्याशी चयन में पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होगा। उन्होंने कहा कि संगठन जिसे भी अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे, सभी कार्यकर्ता उसकी जीत के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ काम करें। ‘हर बूथ पर विकसित जसोल का संदेश पहुंचाएं’ हरिशचंद्रसिंह जसोल ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर ‘विकसित जसोल’ के संकल्प को जन-अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संवाद करें, उनकी अपेक्षाओं और स्थानीय समस्याओं को समझें तथा जसोल के सुनियोजित विकास की सोच को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी की जीत को संगठन की जीत मानकर सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुटना होगा। वार्डवार तैयारियों पर किया मंथन नगर पालिका चुनाव प्रभारी खेमराज देसाई और हरिसिंह उमरलाई ने वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। चुनाव संयोजक गोविंदसिंह राजपुरोहित और भाजपा जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत ने संगठनात्मक समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी, जिला आईटी संयोजक उमेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, कालूराम संकलेचा, राजेन्द्र कुमार जैन, डूंगरचंद सालेचा, रमेश भंसाली, विक्रमसिंह सोलंकी, अनिल कुमार पालीवाल, महिपालसिंह जसोल, जनकसिंह राठौड़, मोहनलाल मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, भीखचंद मेहता, मदन बोस, श्रवण सिंह गोयल, रामेश्वर घांची, बुधाराम सेन और गोविंद सिंह जसोल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर पालिका चुनाव के आवेदक मौजूद रहे। बैठक में वार्डवार तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं और आवेदकों से पार्टी के निर्णय के साथ एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर भाजपा को मजबूत करने और अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरी संगठन भावना के साथ जुटने का आह्वान किया गया। यहां देखें बैठकी PHOTOS-

