निकाय चुनाव को लेकर डीईओ का आबूपर्वत-आबूरोड दौरा:बूथ से स्ट्रांग रूम तक तैयारियों की पड़ताल, दिए निर्देश

निकाय चुनाव को लेकर डीईओ का आबूपर्वत-आबूरोड दौरा:बूथ से स्ट्रांग रूम तक तैयारियों की पड़ताल, दिए निर्देश

नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को आबूपर्वत और आबूरोड का दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। प्रत्येक बूथ पर संयुक्त निरीक्षण के निर्देश आबूपर्वत में तोमर ने पुलिस थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को संयुक्त दल के माध्यम से सभी बूथों का अवलोकन करने के लिए कहा। नामांकन से लेकर मतगणना तक तैयारियां रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय आबूपर्वत में उन्होंने नामांकन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था और चेकलिस्ट संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। काउंटिंग एजेंट और ईवीएम कार्मिकों के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूल में मरम्मत, लाइट और सफाई व्यवस्था देखी जिला निर्वाचन अधिकारी ने महात्मा गांधी राजकीय स्कूल तोरणा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मरम्मत, बैरिकेडिंग, प्रकाश और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। आबूरोड में स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का निरीक्षण आबूरोड पहुंचने पर तोमर ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद राजकीय कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और पुख्ता करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं पर जोर उन्होंने महात्मा गांधी स्कूल मानपुर सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *